विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kiara-Sidharth: सिद्धार्थ संग शादी के बाद कियारा को मिलेंगी एक खूबसूरत फैमिली, ऐसा है एक्ट्रेस का ससुराल

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Updated: Tue, 07 Feb 2023 03:50 PM (IST)

Sidharth Malhotra And Kiara Advani Wedding सिद्धार्थ मलहोत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी के शाही अंदाज में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बीते दिन दोनों की मेहंदी और संगीत नाइट रखी गई थी जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

Sidharth Malhotra And Kiara Advani Wedding, Instagram
Sidharth Malhotra And Kiara Advani Wedding, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Sidharth Malhotra And Kiara Advani Wedding: डीवा कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के स्ट्रॉन्ग कपल्स में गिने जाते हैं। फिल्म शेरशाह में दोनों की जोड़ी पहली बार सामने आई थी और फैंस को उनकी केमिस्ट्री बेहद पसंद आई थी। रील लाइफ के बाद अब दोनों ने रियल लाइफ में भी एक-दूसरे को हमसफर चुन लिया है।  

मल्होत्रा फैमिली की बहु बनी कियारा

कियारा आडवाणी 7 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सिद्धार्थ के साथ-साथ एक्ट्रेस को एक खूबसूरत फैमिली भी मिलने वाली है। आइए जानते हैं सिद्धार्थ के परिवार में कौन-कौन है, जो जल्द कियारा की भी फैमिली बनने वाले हैं।

ये है कियारा का ससुराल

सिद्धार्थ मल्होत्रा एक पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं और दिल्ली के रहने वाले हैं। एक्टर की फैमिली में उनके माता-पिता के अलावा एक बड़े भाई हैं, जो शादीशुदा है और उनका एक बेटा भी है। सिद्धार्थ के पिता सुनील मॉन्टी मल्होत्रा मर्चेंट नेवी में कैप्टन रह चुके हैं, जबकि उनकी मां रीमा मल्होत्रा एक हाउस मेकर हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

हाल ही में बेटे की शादी के लिए राजस्थान जाते वक्त रीमा मल्होत्रा से पैपराजी ने सवाल किया था कि कियारा को बहू बनाने के लिए वो कितनी एक्साइटेड है, तो उन्होंने जवाब दिया था- 'बहुत एक्साइटेड हैं।'

कियारा बनी चाची

सिद्धार्थ के भाई की बात करे तो उनका नाम हर्षद मल्होत्रा है और पेशे से वो एक बैंकर हैं। उनकी पत्नी का नाम पूर्णिमा और बेटे का नाम अधिराज है। सिद्धार्थ अपने भांजे संग अक्सर तस्वीरें शेयर करते हैं, जिनमें दोनों की क्लोज बॉन्डिंग देखने को मिलती है। शादी के बाद अब कियारा चाची भी बन जाएंगी। 

कियारा का ससुराल में होगा ग्रैंड वेलकम

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी अंदाज में हो रही हैं। दोनों के मेहंदी और संगीत नाइट के वीडियो और फोटो पहले ही सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अब फैंस शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा के ससुराल वालों ने उनके लिए एक खास परफॉर्मेंस तैयार की है, जो वो अपनी बहु को इंप्रेस करने के लिए करेंगे।