यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फिल्मों के लिए टीवी नहीं छोड़ेंगे सिद्धार्थ शुक्ला
फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले टीवी एकटर सिद्धार्थ शुक्ला ने टीवी के प्रति लापरवाही की बात से पूरी तरह इंकार किया है। सिद्धार्थ ने टीवी सीरियल 'बालिका वधु' छोड़ने की बात पर कहा, ‘मैं दरअसल धारावाहिक को छोड़ नहीं रहा हूं। इसमें मेरे

मुंबई। फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले टीवी एकटर सिद्धार्थ शुक्ला ने टीवी के प्रति लापरवाही की बात से पूरी तरह इंकार किया है।
सिद्धार्थ ने टीवी सीरियल 'बालिका वधु' छोड़ने की बात पर कहा, ‘मैं दरअसल धारावाहिक को छोड़ नहीं रहा हूं। इसमें मेरे किरदार शिव की भूमिका अब खत्म हो चुकी है। ऐसे में सीरियल से बाहर जाने के अलावा मेरे पास कोई विकल्प नहीं है।’
उन्होंने कहा, ‘लेकिन ये बात बिल्कुल गलत है कि मैं फिल्मों की वजह से टीवी के प्रति लापरवाही बरत रहा हूं। मैंने हमेशा टीवी को सबसे पहली प्राथमिकता में रखा है।’ सिद्धार्थ ने उन खबरों का भी खंडन किया जिनमें कहा गया था कि नए साल पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला सामने आने के चलते कलर्स चैनल ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

