विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धांत चतुर्वेदी की वेब सीरीज को मिल गई हीरोइन, ओटीटी पर वापसी करेगी ये एक्ट्रेस?

Published: Sun, 25 Oct 2026 04:32 PM (IST)

अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर अपकमिंग अनटाइटल वेब सीरीज के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश पूरी हो गई है।

सिद्धांत चतुर्वेदी की अगली वेब सीरीज (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

सिद्धांत चतुर्वेदी की अगली वेब सीरीज (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

HighLights

  1. चर्चा में सिद्धांत चतुर्वेदी की अनटाइटल सीरीज

  2. वेब सीरीज में लीड रोल निभाएगी ये एक्ट्रेस

  3. इस मूवी से जीत चुकी है फैंस का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने ओटीटी के माध्यम से अपने एक्टिंग करियर को नई उड़ान दी है। इस मामले में अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम भी शामिल होता है, जिनको इनसाइड एज सीरीज से पहचान मिली। 

मौजूदा समय में सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम उनकी एक अपकमिंग क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज को लेकर चर्चा में बना हुआ है। अब खबर है कि सिद्धांत की इस अपकमिंग अनटाइटल सीरीज के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश पूरी हो गई है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी अभिनेत्री है। 

सिद्धांत चतुर्वेदी की सीरीज में नजर आएगी ये अभिनेत्री

ट्वेल्थ फेल और सनी वेड्स गिन्नी 2 फिल्मों के बाद अभिनेत्री मेधा शंकर एक बार डिजिटल प्लेटफार्म की तरफ लौट रही हैं। उनकी एंट्री अभिषेक चौबे के निर्देशन बन रही सिद्धांत चतुर्वेदी अभिनीत वेब सीरीज में हो रही है।

यह भी पढ़ें- Netflix पर आते ही इस रोमांटिक ड्रामा ने जमाया डेरा, नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही 2 घंटे 15 मिनट की फिल्म

siddhant chaturvedi

दरअसल, अभिषेक यह वेब सीरीज पिछली सदी के छठवें दशक में आधारित झारखंड को कोयला माफियाओं पर बना रहे हैं। शो से जुड़े सूत्रों के अनुसार, शो की टीम ने नायिका की भूमिका के लिए कई अभिनेत्रियों का ऑडिशन दिया, जिनमें बाजी मेधा के नाम रही। अभिषेक को वह शो की नायिका के लिए एकदम उपयुक्त लगीं।

medha shankar

सिद्धांत और अभिषेक दोनों के साथ मेधा का यह पहला प्रोजेक्ट होगा। इस शो की शूटिंग अगले महीने से पुणे में शुरू करने की योजना है। शो जहां सिद्धांत नायक और मेधा नायिका की भूमिका में होंगी, वहीं खलनायक की भूमिका में अभिनेता रोनित रॉय को साइन किया गया है।

रोनित इससे पहले भी बास और काबिल जैसी फिल्मों में खलनायक भूमिकाएं निभा चुके हैं। वही मेधा के लिए भी वेब सीरीज की दुनिया नई नहीं है। इससे पहले दिल बेकरार और बीचम हाउस जैसी वेब सीरीज का हिस्सा रह चुकी हैं।

बायोपिक हो सकती है सीरीज

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धांत चतुर्वेदी की आगामी वेब सीरीज में झारखंड पूर्व नेता और बाहुबली दिवंगत सूर्यदेव सिंह का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, जो एक वक्त पर काफी चर्चित कोयला मजदूर भी रहे थे। हालांकि, इस मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की जा सकती। माना जा रहा है कि जल्द ही मेकर्स इसके टाइटल की घोषणा कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही कॉमेडी ड्रामा ने हथिया ली नंबर 1 की कुर्सी, दुनियाभर में छाई 5 एपिसोड की सीरीज