यूपी-बिहार की नौटंकी से निकला था गौहर खान का ये गाना, श्रेया घोषाल की आवाज, 14 साल बाद भी कहलाता है 'देसी कल्ट'
फिल्म 'इश्कजादे' का 14 साल पुराना गाना आज भी 'देसी कल्ट' माना जाता है। श्रेया घोषाल की आवाज में सजे ...और पढ़ें
-1791801928426_m.webp)
गौहर खान के ऊपर फिल्माया गया था गाना
HighLights
माना जाता है लोकप्रिय आइटम सॉन्ग
श्रेया घोषाल ने दी है गाने को आवाज
मॉडर्न बीट्स के मिश्रण से बना देसी गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्मों में गाने हमेशा से ही इसका स्टाइल और माहौल सेट करने के हिसाब से रखे जाते हैं। कई बार ऐसा भी हुआ है कि लोग फिल्म भूल जाते हैं लेकिन इसके वायरल गाने सबको याद रहते हैं।
बेहद चुलबुला है मुजरा स्टाइल डांस
मुजरा स्टाइल के गाने तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन आज हम आपको यशराज फिल्म्स के बैनर तले बने एक ऐसे आइटम सॉन्ग के बारे में बताएंगे जिसकी धुन बेहद चुलबुली है। पार्टीज में डांस परफॉर्म करने के लिए इसका बहुत इस्तेमाल होता है।
-1791802430425.webp)
इस गाने में श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) की आवाज को बहुत पसंद किया गया। इसका संगीत अमित त्रिवेदी ने तैयार किया था। हम बात कर रहे हैं फिल्म इश्कजादे (Ishaqzaade) के गाने झल्ला वल्लाह (Jhalla Wallah) की। इसे कौसर मुनीर (Kausar Munir) ने लिखा था।
गाने में देसी और मॉर्डन बीट्स का मिश्रण
फिल्म में इस गाने को गौहर खान (Gauahar Khan) पर फिल्माया गया है। संगीतकार अमित त्रिवेदी ने इस गाने के लिए खासतौर पर पारंपरिक यूपी-बिहार के नौटंकी और मुजरा संगीत को वेस्टर्न और मॉडर्न बीट्स के साथ इतनी खूबसूरती से मिलाया कि यह एक नया कल्ट डांस ट्रैक बन गया। कई लोगों ने इसकी तुलना 'बंटी और बबली' फिल्म के मशहूर गाने 'कजरा रे' से भी की थी।
-1791802460197.webp)
रोमांटिक गानों से अलग हटकर थी थीम
श्रेया घोषाल को आमतौर पर सॉफ्ट और रोमांटिक गानों के लिए जाना जाता है। लेकिन इस गाने में अमित त्रिवेदी के लिए उन्होंने एक बोल्ड और चुलबुला गाना गाया। गौहर खान के लटके-झटके भी खूब पसंद किए गए। इस मूवी में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने लीड रोल निभाया था जबकि गौहर खान ने इसमें कैमियो किया था।
कौसर मुनीर ने गाने में कई मजेदार उपमाएं दी हैं जैसे एटम बम, पायजामे, तंग जींस आदि के जरिए जो ताना-बाना बुना है वो यूपी-बिहार की संस्कृति से बहुत रिलेट करता है। इसको आप जितनी बार सुनेंगे वहां का स्वाद जरूर महसूस होगा।
