विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रद्धा कपूर से क्यों डरी हुई हैं प्राची देसाई!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Mon, 08 Jun 2015 08:25 AM (IST)

कहते हैं कि दो एक्ट्रेस आपस में दोस्त नहीं हो सकती। एक-दूसरे को लेकर वो हमेशा असुरक्षित रहती है। ऐसा कई मौकों पर देखने को मिलता है। हाल ही में ऐसा फिर देखने को मिला। श्रद्धा कपूर को अपनी अगली फिल्म में देख प्राची देसाई परेशान हो गई हैं। साल

News Article Hero Image

मुंबई। कहते हैं कि दो एक्ट्रेस आपस में दोस्त नहीं हो सकती। एक-दूसरे को लेकर वो हमेशा असुरक्षित रहती है। ऐसा कई मौकों पर देखने को मिलता है। हाल ही में ऐसा फिर देखने को मिला। श्रद्धा कपूर को अपनी अगली फिल्म में देख प्राची देसाई परेशान हो गई हैं।

आइफा में 'हैदर' और 'क्वीन' का जलवा

साल 2008 में आई फिल्म 'रॉकऑन' की सीक्वल की शूटिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है कि प्राची देसाई और श्रद्धा कपूर के बीच सबकुछ ठीक न रहने की खबरें सामने आने लगी हैं। फिल्म के पहले पार्ट में फरहान अख्तर और अर्जुन रामपाल के साथ प्राची देसाई ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी।

बाद में खबर आई कि फिल्म का सीक्वल बनना है। श्रद्धा कपूर इसका हिस्सा होंगी। तभी से श्रद्धा को अच्छा अटेंशन भी मिल रहा है। ये सब देख प्राची को अभी से चिंता सताने लगी है।

कंगना ने एक बार फिर सलमान को कह डाला ना...!

सूत्र ने बताया, 'फिल्म का दूसरा पार्ट श्रद्धा कपूर स्टारर होगा। इसलिए अभी उनकी बात हो रही है। मेकर्स उनकी सक्सेस को भुनाना चाहते हैं। वो फिल्म में गाएंगी भी। पिछले महीने श्रद्धा फिल्म की टीम के साथ शिलॉन्ग भी गई थी ताकि शूटिंग लोकेशन खोजी जा सके।'

सूत्र ने बताया, 'श्रद्धा मेकर्स के साथ ज्यादा समय बिता रही हैं। इस बात से प्राची खुद को इग्नोर महसूस कर रही है।' इससे पहले प्राची को फिल्म 'एक विलेन' में देखा गया था।

'रॉकऑन' का सीक्वल डेब्यूटेंट शुजात सौदागर डायरेक्ट करेंगे। फिल्म इस साल अगस्त में फ्लोर पर आएगी। श्रद्धा फिलहाल मलेशिया में हैं। प्राची से इस बारे में बात नहीं हो पाई।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने परिवार के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा