विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वरुण ने परफॉर्मेंस के दौरान की ये हरकत, श्रद्धा को आया गुस्‍सा!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 27 May 2015 06:20 PM (IST)

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म 'एबीसीडी 2' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में दोनों फिल्‍म की प्रमोशन के लिए एक रियलिटी शो में पहुंचे। यहां वरुण धवन ने परफॉर्मेंस के दौरान कुछ ऐसी हरकत कर दी कि श्रद्धा कपूर को गुस्‍सा

News Article Hero Image

मुंबई। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एबीसीडी 2' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में दोनों फिल्म की प्रमोशन के लिए एक रियलिटी शो में पहुंचे। यहां वरुण धवन ने परफॉर्मेंस के दौरान कुछ ऐसी हरकत कर दी कि श्रद्धा कपूर को गुस्सा आ गया।

सोनम कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड से इश्क लड़ा रही हैं एशा गुप्ता!

वरुण धवन उनकी फिल्म 'एबीसीडी 2' की को-स्टार श्रद्धा कपूर के साथ डांस रियलिटी शो पर पहुंचे थे। दोनों ने पहले से ही छोटे से एक्ट को लेकर कुछ स्टेप्स तैयार की थी। लेकिन आखिरी समय में वरुण ने एक स्टेप बदल दी, जिससे श्रद्धा अपना एक्ट ठीक से नहीं कर पाई। उन्हें यह बात बिलकुल भी अच्छी नहीं लगी।

शाहरुख के बाद आमिर ने भी ट्वीट किया 'बजरंगी भाईजान' का फर्स्ट लुक

सूत्र ने बताया, 'दोनों ही रियलिटी शो पर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए मौजूद थे। वरुण जहां अपने एक्ट में सुधार करना चाहते थे, वहीं श्रद्धा अपनी स्टेप्स को ठीक करने में स्ट्रगल करती दिखाई दे रही थी। इसलिए उन्होंने कुछ स्टेप्स को बदलने का निर्णय लिया। लेकिन श्रद्धा को इस बारे में नहीं बताया। इसी कारण श्रद्धा एक्ट के समय वरुण के साथ तालमेल नहीं बैठा सकीं।' हालांकि वरुण और श्रद्धा से इस बारे में बात नहीं हो सकी।

सलमान खान की फिल्म 'हीरो' इस डेट को होगी रिलीज