विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जुड़वा 2' में वरुण की हीरोइन बनेंगी श्रद्धा कपूर!

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Wed, 10 Feb 2016 09:58 AM (IST)

श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर नजर आ सकती है। खबरें हैं कि 'जुड़वा 2' में श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। ये फिल्म साल 1997 में आई 'जुड़वा' की सीक्वल है।

News Article Hero Image

मुंबई। श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर नजर आ सकती है। खबरें हैं कि 'जुड़वा 2' में श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। ये फिल्म साल 1997 में आई 'जुड़वा' की सीक्वल है।

अवाड्स पर नहीं अपने काम पर फोकस बनाएं रखती हैं सोनम कपूर

यह चर्चा तो पहले ही थी कि वरुण धवन जल्द ही 'जुड़वा' के सीक्वल में सलमान खान की जगह लेंगे। पहली फिल्म में सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर और रंभा नजर आई थीं। आपको बता दें कि ये दूसरा मौका होगा जब श्रद्धा और वरुण साथ में नजर आएंगे। इससे पहले साल 2015 में आई फिल्म 'एबीसीडी 2' में दोनों सितारे साथ में दिखाई दे चुके हैं। दर्शकों को पर्दे पर इस जोड़ी को काफी पसंद किया था।

बेहद बोल्ड है राम गोपाल वर्मा की पहली शार्ट फिल्म 'सिंगल एक्स'

हालांकि श्रद्धा कपूर के प्रवक्ता ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है। डेविड धवन पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ यह फिल्म बोर्ड पर है। वरुण ने कल ही सोशल मीडिया पर अपना लुक रिलीज किया था।