Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'गोली मार दी', मेकर्स ने फिल्म के चक्कर में अपनाई थी डरावनी रणनीति; एक्ट्रेस को आए थे 20 से 25 फोन

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 06:05 PM (IST)

    90 के दशक में अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए मेकर्स ने एक्ट्रेस की मौत के झूठी अफवाह उड़ाई थी, जिसकी वजह से उनके परिवारवाले और फैंस चिंतित हो उठे थे। ...और पढ़ें

    90 के दशक में इस हीरोइन के मौत की उड़ी थी झूठी अफवाह/ फोटो- Instagram

    90 के दशक में इस हीरोइन के मौत की उड़ी थी झूठी अफवाह/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कई बार मेकर्स अपनी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए इस हद तक चले जाते हैं कि वह एक्टर की अनुमति लेना भी जरूरी नहीं समझते। 90 के दशक की एक एक्ट्रेस के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जब अपनी फिल्म के चक्कर में मेकर्स ने एक एक्ट्रेस को लगभग मार ही दिया था। इस बात का खुलासा कई सालों के बाद खुद अभिनेत्री ने किया था।

    कौन थीं वह एक्ट्रेस जिनकी 90 के दौर में मेकर्स ने उड़ा दी थी मौत की झूठी खबर और आए थे उन्हें 20 से 25 फोन, नीचे पढ़ें उनकी कहानी।

    जीते जी इस एक्ट्रेस की छपी थी मरने की खबर

    90 के दशक की जिस एक्ट्रेस की झूठी मौत की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी थीं, वह कोई और नहीं, बल्कि शिल्पा शिरोड़कर हैं। पिंकविला से बातचीत के दौरान एक पुराने इंटरव्यू में शिल्पा ने बताया था कि एक अखबार ने गलती से नहीं, फिल्म फिल्म के प्रमोशन के चक्कर में उनकी मौत की खबर उड़ा दी थी, जिससे उनके चाहने वाले घबरा गए थे, यह घटना उनके साथ रघुवीर की शूटिंग के दौरान हुई थी।

    जिस वक्त शिल्पा को लेकर यह खबर आई थी, उस समय वह सुनील शेट्टी के साथ कुल्लू मनाली में शूटिंग कर रही थी। क्योंकि वह दौर सोशल मीडिया का नहीं था, ऐसे में खबरों को कन्फर्म करना बिल्कुल भी आसान नहीं था। शिल्पा ने कहा, "मुझे लेकर यह खबर छपी थी कि मुझे गोली मार दी गई है।" एक्ट्रेस ने बताया कि इस खबर ने उनके परिवारवालों को भी परेशान कर दिया था।

    यह भी पढ़ें- 32 साल बड़े अमिताभ से शादी का सपना, सचिन तेंदुलकर से जुड़ा नाम...लोगों ने कहा मनहूस, पढ़ें शिल्पा शिरोडकर की कहानी

    shilpa shirodkar

    'होटल में पिता लगातार फोन कर रहे थे'

    शिल्पा शिरोड़कर ने आगे बताया, "खबर सामने आने के बाद मेरे पिता लगातार होटल में फोन कर रहे थे। जब मैं रूम में आई तो देखा कि 20 से 25 मिस्ड कॉल हैं। सब घबराए हुए थे, लेकिन बाद में यह पता चला कि यह सिर्फ फिल्म के प्रचार के लिए एक पब्लिसिटी स्टंट हैं और ये खबर मेकर्स ने उड़ाई थी।

    खबरें और भी

    _ - 2026-06-30T175902.163

    शिल्पा ने घटना को याद करते हुए कहा, "ये मेकर्स की तरफ से कुछ ज्यादा ही हो गया था, उन्होंने ये गंदी रणनीति अपनाई थी, लेकिन उन्हें इसके बारे में कोई भनक नहीं थी, क्योंकि ऐसा करने की अनुमति उनसे नहीं ली गई थी। हालांकि, उस दौर में फिल्मों को प्रमोट करने का कोई और तरीका नहीं था, लेकिन इस तरह से फिल्म सफल रही, जिसकी वजह से मैंने मामले को ज्यादा बढ़ाया नहीं।

    साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'रघुवीर' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसमें शिल्पा शिरोड़कर के अपोजिट सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

    यह भी पढ़ें- Shilpa Shirodkar 25 साल बाद बड़े पर्दे पर करेंगी वापसी, इस फिल्म में नजर आएंगी 90s की एक्ट्रेस