Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shilpa Shetty ने उठाए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल, Adah Sharma ने की दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 03:51 PM (IST)

    बीते हफ्ते कोलकाता में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है और पूरे ...और पढ़ें

    शिल्पा शेट्टी और अदा शर्मा (Photo Credit: Instagram)
    शिल्पा शेट्टी और अदा शर्मा (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए अपराध पर फूटा स्टार्स का गुस्सा
    2. शिल्पा शेट्टी ने जाहिर किया अपना गुस्सा
    3. अदा ने भी किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। इस घटना ने लोगों को 12 साल पहले दिल्ली में हुए निर्भया कांड की याद दिला दी है। आम लोग सड़कों पर प्रोटेस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।

    वहीं, करीना कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और वरुण धवन समेत कई स्टार्स ने इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और अदा शर्मा ने भी इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया है।

    यह भी पढ़ें: कोलकाता डॉक्टर दरिंदगी मामले में पीड़ित परिवार के समर्थन में उतरा बॉलीवुड, ऋतिक रोशन-करीना ने की कड़ी सजा की मांग

    शिल्पा ने किया ये पोस्ट

    शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि यह दुखद है आजादी के 78 साल बाद भी क्या महिलाएं बिना किसी डर के जीने के लिए वाकई स्वतंत्र हैं। हमारे "स्वतंत्र" भारत में, यह बहुत शर्मनाक है कि महिलाएं अभी भी अन्याय की जंजीरों में जकड़ी हुई हैं। अब समय आ गया है कि सामूहिक बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य अपराधों के लिए त्वरित और गंभीर परिणाम भुगतने पड़ें।

    Photo Credit: Shilpa Shetty/Instagram

    इसके आगे उन्होंने लिखा कि इन बीमार व्यक्तियों को नए और सख्त कानूनों के कारण होने वाले परिणामों से डरना चाहिए। यह एक विडंबना है कि जब हम अपने देश की आजादी का जश्न मना रहे हैं, तब हमारी महिलाएं असुरक्षित हैं और कानूनी मामलों के अंतहीन रूप से खिंचने के कारण उन्हें निराश होना पड़ रहा है, जिससे उनके परिवारों को दर्द और आघात सहना पड़ रहा है।

    खबरें और भी

    Photo Credit: Shilpa Shetty/Instagram

    शिल्पा ने लिखा कि मुझे उम्मीद है कि व्यवस्था में बदलाव आएगा, जिसमें त्वरित और निर्णायक दंडात्मक उपाय होंगे, ताकि महिलाएं आखिरकार बिना किसी डर के आजादी का अनुभव कर सकें। यही सच्ची आजादी और स्वतंत्रता होगी। डॉ. मौमिता और उनके परिवार के लिए मेरा दिल दुखता है। मैं उनके लिए और हर उस महिला के लिए न्याय की गुहार लगाती हूं, जो उचित समय सीमा के भीतर इसकी हकदार है। जब हमारे सभी नागरिक सुरक्षित महसूस करेंगे तभी हम स्वतंत्र भारत में वास्तविक रूप से स्वतंत्रता का अनुभव कर सकेंगे।

    अदा ने भी जाहिर किया गुस्सा

    वहीं, अदा शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर प्रोटेस्ट की कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि दोषियों को कड़ी सजा मिले ताकि अन्य महिलाओं को उनके जैसी स्थिति से गुजरना न पड़े। कोलकाता डॉ. मौमिता और उनका परिवार।

    यह भी पढ़ें: डॉक्टर से हुई दरिंदगी से सहमा Farhan Akhtar का दिल, भावुक होकर अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो