विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जाने-माने अभिनेता शशि कपूर का निधन

By Rahul soniEdited By:
Updated: Mon, 04 Dec 2017 06:20 PM (IST)

शशि कपूर को दर्शक जुनून, शर्मीली, कलयुग, अजूबा, सत्यम शिवम् सुंदरम जैसी फिल्मों के लिए याद करेंगे।

जाने-माने अभिनेता शशि कपूर का निधन
जाने-माने अभिनेता शशि कपूर का निधन

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अपने खास अंदाज़ से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले शशि कपूर का मुंबई में निधन हो गया है। बता दें कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

उनके भतीजे रणधीर कपूर ने इस ख़बर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि यह एक दुखद ख़बर है। शशि कपूर लंबे समय से मीडिया से दूर थे। लेकिन वह पृथ्वी थेयेटर में अकसर वक़्त बिताते नजर आते थे और लंबे समय तक उन्होंने इसका संचालन किया है। बाद में उनके बच्चों ने इसकी बागडौर संभाली थी। शशि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 1944 में की थी। उन्होंने शकुन्तला नामक नाटक से करियर की शुरुआत की थी। वह तीन बार नेशनल अवार्ड भी हासिल कर चुके हैं। उन्हें वर्ष 2014 में दादा साहेब फाल्के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। ख़बर है कि शशि सोमवार की सुबह कोकिलाबेन में चेस्ट इन्फेक्शन की वजह से भर्ती कराये गये थे। उस वक़्त यही ख़बरें अा रही थीं कि वह रेगुलर चेकअप के लिए हॉस्पिटल गए हैं। लेकिन शाम होते-होते यह दुखद ख़बर आयी। उनका जन्म 1938 में हुआ था और वह 79 उम्र के थे।

यह भी पढ़ें: करण जौहर हर दो साल बाद छोड़ेंगे ये ब्रह्मास्त्र, ऐसी की है तैयारी

शशि कपूर को दर्शक जुनून, शर्मीली, कलयुग, अजूबा, सत्यम शिवम् सुंदरम जैसी फिल्मों के लिए याद करेंगे।