विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vicky Kaushal नहीं, यह अभिनेता निभाने वाला था रणबीर कपूर के जिगरी यार का किरदार; Sanju से आउट होने का रहा अफसोस

Published: Thu, 26 Feb 2026 04:16 PM (GMT+05:30)

शारिब हाशमी ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें 'संजू' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी बड़ी फिल्मों में रोल गंवाने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शारिब हाशमी (Sharib Hashmi) को हिंदी सिनेमा और ओटीटी का दमदार अभिनेता माना जाता है। वेब सीरीज फैमिली मैन में जेके तलपड़े के रोल से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली। इसके अलावा स्लमडॉग मिलियनेयर, जब तक है जान, उजड़ा चमन और विक्रम वेधा उनकी कुछ शानदार फिल्मों में से एक हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में शारिब ने बताया कि बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में उनके हाथों से चली गई थीं। शारिब ने बताया कि उन्होंने राजकुमार हिरानी की बायोपिक 'संजू' में कमली के किरदार के लिए कई बार ऑडिशन दिया था। आखिरकार यह किरदार विक्की कौशल को मिला और फिल्म के सबसे प्रशंसित किरदारों में से एक बन गया।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 से डर गए Ranbir Kapoor? 9 महीने आगे खिसकाई गई 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट

शॉर्टलिस्ट होने के बावजूद नहीं मिला रोल

फिल्मी ज्ञान को दिए इंटरव्यू में शारिब ने कहा, मुझे संजू का बड़ा अफसोस है जो एक कमली के लिए रोल था। उसके लिए मैं शॉर्टलिस्ट हुआ था। काफी टाइम तक चला था तो ये भी एक अफसोस है। फिर बजरंगी भाईजान में जो नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया था, उसके लिए भी मैंने ऑडिशन दिया था और शॉर्टलिस्ट हुआ था, ऑडिशन के कई राउंड हुए, लेकिन वो नसीब की बात है।

Sharib (1)

संजय दत्त के जीवन पर आधारित थी फिल्म

बता दें कि संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म संजू साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता के कंट्रोवर्शियल जीवन को दर्शाया गया है, जिसमें यंग लाइफ के उनके स्ट्रगल, नशे की लत से जूझने से लेकर 1993 के बॉम्बे बम धमाकों के मामले में हुई जेल और अंततः उनकी वापसी तक की कहानी शामिल है।

विक्की कौशल ने फिल्म में कमली का किरदार निभाया था। ये एक फिक्शनल कैरेक्टर था जिसे संजय दत्त का करीबी दोस्त बताया गया। इस किरदार की काफी ज्यादा तारीफ हुई थी और फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का बिजनेस किया था।

Sharib (2)

इसके अलावा शारिब ने बजरंगी भाईजान के किरदार चांद नवाब के लिए भी इंटरव्यू दिया था। एक पाकिस्तानी पत्रकार जो बजरंगी भाईजान को मुन्नी के परिवार से मिलवाने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- Katrina Kaif के बेटे के लिए Alia Bhatt ने भिजवाया इतना प्यारा तोहफा, एक्ट्रेस ने दिखाई फोटो