विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शारदा सिन्हा के इस गीत के बिना अधूरा है नवरात्र, 32 साल पुराने इस देवी गीत के आगे फीके हैं बॉलीवुड सॉन्ग्स

Published: Sun, 11 Oct 2026 11:12 AM (IST)

शारदीय नवरात्र के अवसर पर शारदा सिन्हा का 32 साल पुराना देवी गीत आज भी बेहद लोकप्रिय है। यह गीत ...और पढ़ें

शरदा सिन्हा के भोजपुरी गीत

शरदा सिन्हा के भोजपुरी गीत

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri) की शुरुआत हो चुकी है। आज मां शैलपुत्री (Shailputri Mata) की पूजा के साथ कलश स्थापना की जाती है। इसी के साथ हर पूजा-स्थल और घरों में माता के पावन गीतों की गूंज भी सुनाई देने लग जाती है।

यूं तो बॉलीवुड ने भी देवी पर कई सारे गीत और भजन बनाए हैं। लेकिन आज हम आपको मां जगदम्बा के एक ऐसे पावन गीत के बारे में बताएंगे जिसे आपने अपने बचपन में जरूर सुना होगा। 90 के दशक के हर बच्चे के लिए ये किसी नॉस्टेलजिया से कम नहीं है।

32 साल पहले रिलीज हुआ था गाना

हम बात कर रहे हैं शारदा सिन्हा की आवाज में रिलीज हुए गाने 'जगदम्बा घर में दियरा की' (Jagdama Ghar Mein Diyara)। इस गाने को भोजपुरी की प्रसिद्ध गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) ने अपनी आवाज से सजाया था। आज भी जब ये गाना बजता है तो कानों में एक अलग ही मिठास घुल जाती है।

Sharda (1)

यह गीत सदियों से बिहार और उत्तर प्रदेश के गांवों में महिलाओं द्वारा नवरात्रि और मांगलिक अवसरों पर गाया जाता रहा है। वैसे तो कई सिंगर्स ने इसे गाया है लेकिन शारदा सिन्हा की आवाज वाले वर्जन को आज तक भुलाया नहीं जा सका।

यूपी-बिहार में पॉपुलर है ये देवी गीत

शारदा सिन्हा की आवाज में इसे 1994 में रिलीज किया गया था। बिहार के मिथिला और भोजपुरी क्षेत्रों में नवरात्रि और विशेष अवसरों पर गाया जाने वाला एक बेहद लोकप्रिय पारंपरिक देवी गीत है। इस भजन में भक्त जगत जननी मां जगदम्बा के स्वागत में दीया प्रज्वलित करने, चरण पखारने और उनकी आरती उतारने का भाव व्यक्त करता है।

'जगदम्बा घर में दियरा बार अइनी हे,
जगतारण घर में दियरा बार अइनी हे...'

इसका अर्थ है - 'मैं मां जगदम्बा और पूरे जगत को तारने वाली मैया के घर में दीपक जलाकर आई हूं।' नवरात्रि के दौरान हर पूजा पंडाल और घर में यह गीत सुबह-शाम गूंजता है।

इसकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि नए जमाने के कई लोक कलाकारों जैसे स्वाति मिश्रा, प्रिया मल्लिक ने भी इसे अपने ढंग से रीक्रिएट किया है।

यह भी पढ़ें- नवरात्रि में खूब बजता है Malaika Arora का ये कल्ट राजस्थानी गीत, गरबा नाइट्स में जमकर थिरकती हैं लड़कियां

यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar ने रेलवे स्टेशन पर गाया ये गीत, सिगरेट की पैकेट से बनी थी धुन; रिजेक्ट होने के बाद रचा इतिहास