37 सालों से अमर है Sharda Sinha का पहला फिल्मी गीत, बॉलीवुड में गूंजी थी 'भोजपुरी' आवाज
बिहार की कोकिला रहीं गायिका शारदा सिन्हा ने 37 साल पहले बॉलीवुड फिल्म के लिए पहली बार एक कल्ट गीत गाया था। ...और पढ़ें

शारदा सिन्हा का कल्ट गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
शारदा सिन्हा ने गाया था कल्ट गीत
37 सालों से कालजयी है ये गाना
बिहार की कोकिला ने छेड़े थे सुर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शारदा सिन्हा संगीत की दुनिया को वह नाम रही थीं, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज का जादू भोजपुरी से लेकर हिंदी सिनेमा तक बिखेरा था। बतौर पार्श्व गायिका शारदा को बिहार की कोकिला के तौर पर भी जाना जाता था।
यूं तो शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) भोजपुरी लोकगीतों को गाने के लिए लोकप्रिय थीं, लेकिन बॉलीवुड में पहली बार उनकी आवाज तब खूब गूंजी थी, जब उन्होंने एक आईकॉनिलक गीत गाया था। आइए जानते हैं कि 37 साल पहले आया शारदा का पहला हिंदी फिल्मी सॉन्ग कौन सा था।
शारदा सिन्हा ने गाया था पहला बॉलीवुड गीत
छठ और पारपंरिक लोग संगीत में महारथ हासिल करने वालीं शारदा ने बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ी थी और 1989 में आई सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया के लिए उन्होंने अपना पहला बॉलीवुड सॉन्ग गाया था, जिसके बोल थे- कहे तोसे सजना... (Kahe Tose Sajna)।
यह भी पढ़ें- 14 साल पुराना बिहारी लोकगीत बना बॉलीवुड की शान, थिरकने पर मजबूर करती है 'चुलबुले' गाने की धुन

अभिनेत्री भाग्यश्री और सलमान खान पर शारदा सिन्हा का ये प्यार भरा गीत फिल्माया गया था। जिसमें शारदा ने भोजपुरी स्टाइल में अपनी जादुई आवाज का असली राग छेड़ा था। फिल्म मैंने प्यार किया कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही, लेकिन उससे कहीं अधिक शारदा सिन्हा का कहे तोसे सजना... गाना पॉपुलर हुआ था, जिसे आज भी सुना जाता है।
खबरें और भी
-1786250908455.webp)
मैंने प्यार किया (Maine Pyar Kiya) फिल्म के इस रोमांटिक गाने के जरिए शारदा सिन्हा ने बतौर प्लेबैक सिंगर हिंदी सिनेमा में आगाज किया था। इसके बाद उन्होंने दो अन्य हिंदी सिनेमा के गीतों को अपनी आवाज दी, जिनकी डिटेल्स इस प्रकार है-
बाबुल जो तुमने सिखायो... (हम आपके हैं कौन)
तार बिजली से पतले हमारे पिया... (गैंग्स ऑफ वासेपुर)
मालूम हो कि पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण (मरणोपरांत) जैसे राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने वालीं शारदा सिन्हा ज्यादातार बिहार के लोकगीत को गाया करती थीं।
आज भी अमर है शारदा सिन्हा
5 नवंबर 2024 को शारदा सिन्हा का निधन हो गया था और एक करिश्माई आवाज हमेशा-हमेशा के लिए खामोश हो गई। लेकिन आज भी शारदा अपने शानदार गीतों के दम पर फैंस के दिलों में जिंदा हैं। उनके द्वारा गाए गए कल्ट गानों की बदौलत वह हमेशा याद की जाती हैं।