विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shanaya Kapoor: दोस्त की शादी में छाईं शनाया कपूर, गोल्डन लहंगे में बिखेरा जलवा

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 18 Dec 2023 11:40 PM (GMT+05:30)

Shanaya Kapoor Photos शनाया कपूर हाल ही में अपनी बेस्ट फ्रेंड वेदिका करनानी (Vedika Karnani) की शादी में शामिल हुई। ...और पढ़ें

शनाया कपूर का लहंगा लुक (Photo Instagram)
शनाया कपूर का लहंगा लुक (Photo Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shanaya Kapoor Photos : बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) भी जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। कहा जा रहा है कि शनाया जल्द टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'स्क्रू ढीला' में नजर आएगी, लेकिन डेब्यू से पहले ही शनाया की चर्चा जोरों पर है। हाल ही में शनाया अपनी दोस्त की शादी का हिस्सा बनी।

दोस्त की शादी में छाई शनाया कपूर

शनाया कपूर हाल ही में अपनी बेस्ट फ्रेंड वेदिका करनानी (Vedika Karnani) की शादी में शामिल हुई। इस दौरान एक्ट्रेस गोल्डन कलर का हेवी लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आई। संजय कपूर की बेटी इस मौके पर शिमरी गोल्डन कलर के लहंगा में दिखी।

यह भी पढ़ें- बेस्ट फ्रेंड की संगीत सेरेमनी में Shanaya Kapoor ने 'बोलें चूड़ियां' पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

दोस्त संग यूं दिए पोज

इस मौके पर शनाया ने अपनी दोस्त के साथ कई पोज दिए। इतना ही नहीं शादी में एक खास मूमेंट भी आया। जब शनाया अपनी दोस्त का लहंगा ठीक करती दिखाई दी। शादी में संजय कपूर, महीप कपूर, अनिल कपूर, चंकी पांडे और कई स्टार्स शामिल हुए। महीप के लुक की बात करे तो उन्होंने  लाइम ग्रीन कलर का लहंगा पहना था।

शनाया कपूर का डांस

इससे पहले शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) वेदिका करनानी (Vedika Karnani) के संगीत सेरेमनी में शामिल हुई थी। जहां उन्होंने खूब एन्जॉय किया और 'बोले चुडिया' पर डांस भी किया था। इसके अलावा सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का 'तारीफां' पर भी थिरकती दिखाई दी थी।

View this post on Instagram

A post shared by WeddingSutra.com (@weddingsutra)

किसे डेट कर रही है शनाया

शनाया कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में है। बीते दिनों मालदीव में वेकेशन मनाने पहुंची थी। दिलचस्प बात यह थी कि इसी लोकेशन में करण कोठारी की भी फोटो वायरल हुई थी।

फोटो देखकर यूजर्स ने कयास लगाए की दोनों साथ में ही वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि करण और शनाया काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Shanaya Kapoor रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड Karan Kothari संग मालदीव में मना रहीं वेकेशन? 'तलवार' से केक काटती आईं नजर