यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ओ तेरी...ये टॉवेल में क्या कर रहे हैं शाहरुख!
शाहरुख खान जो भी करते हैं, हटके करते हैं और छा जाते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ हटके किया, मगर टॉवेल में, वो भी खुलेआम! जी हां, मगर अब आप इससे पहले कि अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाने लगें, बता दें कि आखिर पूरा माजरा क्या है।

नई दिल्ली। शाहरुख खान जो भी करते हैं, हटके करते हैं और छा जाते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ हटके किया, मगर टॉवेल में, वो भी खुलेआम! जी हां, मगर अब आप इससे पहले कि अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाने लगें, बता दें कि आखिर पूरा माजरा क्या है।
ममता के लिए कुछ भी करने का तैयार रितिक रोशन!
दरअसल, सोशल मीडिया पर शाहरुख की कुछ तस्वीरें वायरल हो गई हैं, जिनमें वो टॉवेल में नजर आ रहे हैं और इन तस्वीरों में वे कमाल का एक्सप्रेशन देते भी दिख रहे हैं। किसी में खुलकर हंस रहे हैं तो किसी में मुस्कुरा रहे हैं। इस तरह शाहरुख को कभी पहले नहीं देखा गया होगा, कम से कम टॉवेल में तो नहीं ही देखा गया हो।
तो टल जाती शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी!
पूरी बात ये है कि शाहरुख हाल ही में लंदन से अपनी अगली फिल्म 'फैन' की शूटिंग पूरी कर मुंबई लौटे हैं और इसकी बाकी की शूटिंग यहां के एक चॉल में कर रहे हैं। इस शूटिंग के दौरान ही वह टॉवेल में इतना खुश नजर आए और चुपके से कैमरे में कैद भी हो गए।
