Shahid Kapoor ने Cocktail 2 के सर्टिफिकेशन पर उठाए सवाल, कहा- 'फिल्म के अंदर कोई भी ऐसी चीज...'
शाहिद कपूर ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'कॉकटेल 2' को मिले 'ए' सर्टिफिकेट पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसके लिए इसे ए ...और पढ़ें
-1781864581825_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म कॉकटेल 2, 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज़ से कुछ दिन पहले, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी दी थी। इसके साथ ही, साल 2009 में आई 'कमीने', साल 2016 में आई 'उड़ता पंजाब', 'कबीर सिंह' और 'ओ'रोमियो' के बाद यह शाहिद के करियर की पांचवीं एडल्ट-रेटेड फिल्म बन गई है।
कॉकटेल 2 को मिला ए सर्टिफिकेट
हालांकि, शाहिद कपूर को फिल्म का ए सर्टिफिकेशन पसंद नहीं आया और उन्होंने इस पर सवाल उठाया। शाहिद ने कहा कि उन्हें फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिसके लिए फिल्म को एडल्ट रेटिंग दी गई है। अभिनेता ने कहा, "इस फिल्म के अंदर कोई भी ऐसी चीज नहीं है जिससे ये आपको नापसंद हो। मुझे पता है कि हमें ए-सर्टिफिकेट मिला है; मैं पता लगा रहा हूं कि क्यों। मुझे समझ में नहीं आया। इस फिल्म में तीन लोगों की कहानी है। सबके साथ देख सकते हैं।"
-1781864829000.jpg)
यह भी पढ़ें- Cocktail 2 में कृति और रश्मिका के बीच होगा लेस्बियन एंगल? एक्ट्रेस ने फिल्म की कहानी पर तोड़ी चुप्पी
शाहिद ने यह उम्मीद भी जताई कि दर्शक फिल्म से इमोशनल रूप से जुड़ेंगे और थिएटर से एक पॉजिटिव एहसास के साथ बाहर निकलेंगे। उन्होंने फिल्म की कहानी को रिश्तों और जीवन के अनुभवों को दर्शाने वाली बताया, जिसका मकसद दर्शकों के मन में अपनापन और सोचने-समझने का भाव जगाना है।
#ShahidKapoor on #Cocktail2 getting an ‘A’ certificate from the CBFC and About the movie. pic.twitter.com/IDbjvaDLlm
— 𝙃𝙖𝙧𝙨𝙝. (@shanaticharsh) June 18, 2026
होमी अदजानिया हैं डायरेक्टर
कॉकटेल 2 का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। वहीं लव रंजन और तरुण जैन ने मिलकर इसकी कहानी लिखी है। यह साल 2012 में आई कॉकटेल का स्प्रिचुअल सीक्वल है। इसमें दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी की बात करें तो कॉकटेल 2 एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। ये एक ऐसे कपल की कहानी है, जिनके लंबे समय से चल रहे रिश्ते में तब उथल-पुथल मच जाती है जब उनकी जिंदगी में एक पुराना दोस्त वापस आता है। इससे इमोशनल, कॉम्पलीकेशन और बेवजह के ट्विस्ट हैं जो आगे चलकर लव ट्रायंगल जैसा माहौल क्रिएट करेंगे। 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर कुणाल के रोल में, कृति सेनन एली के रोल में और रश्मिका मंदाना दिया के रोल में नजर आएंगी।