विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, पंकज कपूर ने बहू मीरा के बॉलीवुड डेब्यू पर क्या कहा

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sun, 27 Mar 2016 11:39 AM (IST)

वैसे तो शाहिद कपूर नहीं चाहते की उनकी पत्नी मीरा राजपूत बॉलीवुड में कदम रखें, लेकिन जब उनके अभिनेता पिता पंकज कपूर से उनके बॉलीवुड डेब्यू पर सवाल किया गया तो जानिए इस पर उन्होंने क्या कहा।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शाहिद कपूर के साथ शादी के बाद से ही चर्चा थी कि जल्द ही उनकी पत्नी मीरा राजपूत बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं। हालांकि शाहिद नहीं चाहते की मीरा बॉलीवुड में कदम रखें, लेकिन जब उनके अभिनेता पिता पंकज कपूर से बहू मीरा के बॉलीवुड डेब्यू पर सवाल किया गया तो जानिए इस पर उन्होंने क्या कहा।

'कपूर एंड संस' की सक्सेस पर सिद्धार्थ ने कुछ इस अंदाज में फैंस को कहा थैंक्स

पंकज ने कहा, 'यह उनकी लाइफ है। वह जो चाहे, कर सकती हैं। मेरा इसमें कुछ भी हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। यह उनके और उनके पति के बीच की बात है। मीरा मेरे लिए बच्ची की तरह हैं। मुझे इसमें क्यों कोई परेशानी होगी? वह जो चाहे कर सकती हैं, मैं उनका समर्थन करूंगा।'

'रईस' में इस पॉपुलर गाने पर शाहरुख को अपने साथ नचाएंगी सनी लियोन

आपको बता दें कि पिछले साल दिल्ली में शाहिद ने एक निजी समारोह में मीरा से शादी की थी। दोनों बॉलीवुड के खूबसूरत कपल में से एक हैं। अब मीरा का तो पता नहीं कि वो बॉलीवुड में कब और कैसे अपना कदम रखेंगी, लेकिन उनके पति शाहिद इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रंगून' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान और कंगना रनोट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज होगी।