विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस फिल्‍म से बॉलीवुड में एंट्री करेगा शाहरुख का बेटा?

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 13 Nov 2014 08:58 AM (IST)

हाल ही में शाहरुख खान ने कहा था कि उन्हें 'धूम' सीरीज में काम करने से कोई ऐतराज नहीं है। सुनने में आ रहा है कि 'धूम' सीरीज में लीड किरदारों के लिए कई नामों पर विचार किया जा रहा है। सुनने में तो ये भी आ रहा है कि

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में शाहरुख खान ने कहा था कि उन्हें 'धूम' सीरीज में काम करने से कोई ऐतराज नहीं है। सुनने में आ रहा है कि 'धूम' सीरीज में लीड किरदारों के लिए कई नामों पर विचार किया जा रहा है। सुनने में तो ये भी आ रहा है कि यशराज की इस फिल्म 'धूम 4' में सलमान खान मुख्य किरदार में नज़र आ सकते हैं।

कुछ खबरों की मानें तो इस फिल्म से किसी नए चेहरे को इंडस्ट्री में लॉन्च किया जा सकता है। ये नाम किसी और का नहीं बल्कि शाहरुख के बेटे आर्यन खान का हो सकता है। अफवाहें हैं कि फिल्म निर्देशक आदित्य चोपड़ा आर्यन को 'धूम 6' में लेना चाहते हैं। फिल्म को उनके पापा शाहरुख प्रोड्यूस कर सकते हैं। वैसे आर्यन कभी खुशी कभी गम में छोटा सा रोल किया था। आर्यन ने उस फिल्म में नन्हें राहुल का किरदार किया था। राहुल के बड़े होने के बाद फिल्म में यह रोल शाहरुख खान ने किया था।

अफवाहें कुछ भी हों लेकिन शाहरुख चाहते हैं कि आर्यन पहले अपनी पढ़ाई पूरी करें और 21 साल का होने के बाद ही फिल्मों का रुख करें। आर्यन कल 17 साल का हो गया।

पढ़ेंः इसलिए शाहरुख के साथ काम नहीं करना चाहते सैफ!

पढ़ेंः सलमान की बहन की शादी में बिन बुलाए मेहमान बनेंगे शाहरुख!