विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखें, शाहरुख के बेटे आर्यन छोटे भाई अबराम का रखते हैं कितना ख्‍याल

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 30 Jun 2015 12:59 PM (IST)

शाहरुख खान हाल ही में अपने बच्‍चों आर्यन और सुहाना के साथ लंदन में छुट्टियां मनाते वक्‍त आइसक्रीम का मजा लेते नजर आए थे। अब उनके बच्‍चे एक बार फिर लाइमलाइट में हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शाहरुख खान हाल ही में अपने बच्चों आर्यन और सुहाना के साथ लंदन में छुट्टियां मनाते वक्त आइसक्रीम का मजा लेते नजर आए थे। अब उनके बच्चे एक बार फिर लाइमलाइट में हैं।

धौनी के 'हेलिकॉप्टर शॉट' के चक्कर में सुशांत की टूट गईं पसलियां?

लंदन से वापसी पर शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन अपने छोटे भाई अबराम को गोद में लिए एयरपोर्ट से निकलते दिखे और उन्हें कार में बैठाते हुए भी नजर आए।

इस दौरान दोनों भाई एक साथ काफी क्यूट लग रहे थे। कार में भी अबराम अपने बड़े भाई की गोद में ही बैठे थे। इससे बिल्कुल साफ है कि आर्यन अपने छोटे भाई का बहुत ख्याल रखते हैं।

शाहरुख खान अक्सर अपने छोटे बेटे अबराम की क्यूट फोटो टि्वटर पर पोस्ट करते रहते हैं और अब तो वो खुद भी अपने पापा की तरह स्टार बन गए हैं। लोगों के बीच अबराम भी काफी पॉपुलर हो गए हैं।

अनुष्का शर्मा ने ली मम्मी संग सेल्फी

आपको यह भी बता दें, शाहरुख खान इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इनमें उनके साथ काजोल भी नजर आएंगी। वो भी अपने बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने लंदन पहुंची थीं।