Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Suhana Khan ओटीटी के बाद बिग स्क्रीन पर करेंगी डेब्यू, Shah Rukh Khan बनेंगे बेटी के मेंटर

    Updated: Fri, 19 Apr 2024 01:00 PM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड के सुपरस्टार शाह रुख खान की लाडली सुहाना खान जल्द थिएट्रिकल डेब्यू करने वाली हैं। एक्ट्रेस फिल्म द आर्चीज के साथ ओटीटी की दुनिया में पैर रख चु ...और पढ़ें

    सुहाना खान बिग स्क्रीन पर करेंगी डेब्यू, (X Image)
    सुहाना खान बिग स्क्रीन पर करेंगी डेब्यू, (X Image)

    जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। पिछले साल पठान, जवान और डंकी की रिलीज के बाद अब तक अभिनेता शाह रुख खान ने अपनी अगली फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, बेटी सुहाना खान के साथ उनके एक फिल्म करने की खबर सुर्खियों में थी। बताया जा रहा था कि शाह रुख इसमें सुहाना के पिता की भूमिका में होंगे। ताजा अपडेट यह है कि शाहरुख ने अपना अगला प्रोजेक्ट लॉक कर लिया है।

    शाह रुख खान अपनी फिल्म पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ एक्शन थ्रिलर के लिए फिर से जुड़ रहे हैं। इसका निर्देशन सुजाय घोष करेंगे। फिल्म का शीर्षक अस्थायी तौर पर किंग रखा गया है।

    यह भी पढ़ें- No Entry के सीक्वल में सलमान, अनिल और फरदीन की जगह लेंगे ये यंग एक्टर्स, पंजाब का सुपरस्टार भी फिल्म में शामिल

    सुहाना के मेंटर बनेंगे शाह रुख

    की खबरों के मुताबिक फिल्म में शाह रुख अपनी बेटी सुहाना के पिता की भूमिका में नहीं, बल्कि उनके मेंटर की भूमिका में होंगे, जो सुहाना को खतरनाक परिस्थितियों से निकलने में मदद करेंगे। फिल्म का भार शाह रुख के कंधों पर ही होगा। सूत्रों का दावा है कि शाह रुख और सुहाना की इस फिल्म की स्क्रिप्ट को कई बार लिखा गया है।

    बिग स्क्रीन पर सुहाना का डेब्यू

    पहले इस फिल्म को सुहाना के लिए बड़े पर्दे पर डेब्यू की तरह बनाने की योजना थी, जिसमें शाह रुख कैमियो करने वाले थे। अब स्क्रिप्ट को बदल दिया गया है। अब इसे पूर्ण रूप से शाह रुख खान की फिल्म में बदल दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan: नहीं थमेगी सलमान खान की 'दबंगई', इन प्रोजेक्ट्स के साथ भाईजान फिर बनेंगे बॉक्स ऑफिस के 'सिकंदर'

    सुहाना का ओटीटी डेब्यू

    सुहाना खान फिल्म द आर्चीज में अपने एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं। इस फिल्म में उनके साथ मेगास्टार अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर ने भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। द आर्चीज बीते साल दिसंबर में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। 'द आर्चीज' को फिल्ममेकर जोया अख्तर और रीमा कागती ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। जोया अख्तर ने फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। 

    खबरें और भी