विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाह रुख खान से प्रियंका चोपड़ा तक ये सितारे निभा चुके हैं मानसिक रोगी की भूमिका, क्या आपने देखी हैं ये फिल्में

By Jagran NewsEdited By: Priti Kushwaha
Updated: Sun, 09 Oct 2022 01:18 PM (IST)

लोगों को मेंटल हेल्थ को लेकर जागरूक करने के लिए कई फिल्में बनीं हैं। इसके जरिए ये बताया गया है कि मानसिक रोगी होना कोई अपराध नहीं है बल्कि उन्हें भी समाज में उसी तरह से देखा जाना चाहिए जैसे आज लोगों को।

Photo Credit : Shah Rukh Khan Priyanka Chopra
Photo Credit : Shah Rukh Khan Priyanka Chopra

नई दिल्ली, जेएनएन। अक्सर हम मेंटल हेल्थ पर बातें करते हैं। कई बार लोग अपनी मेंटल हेल्थ या मानसिक रोग के बारे में बात करने से कतराते हैं। उन्हें लगता है कि ये ऐसी बीमारी है, जिसके बारे में अगर समाज या दुनिया को पता चला तो वह तरह-तरह की बातें करेंगे। लेकिन ऐसा सोचना और इसे छुपाना गलत है। लोगों को मेंटल हेल्थ को लेकर जागरूक करने के लिए कई फिल्में बनीं हैं। इसके जरिए ये बताया गया है कि मानसिक रोगी होना कोई अपराध नहीं है, बल्कि उन्हें भी समाज में उसी तरह से देखा जाना चाहिए जैसे आज लोगों को। आज हम आपको ऐसी फिल्मों और स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने मानसिक रोगी की भूमिका पर्दे पर निभाई है। यही नहीं इन सितारों ने अपने रोल से दर्शकों का दिल भी जीता।

 बर्फी

डायरेक्टर अनुराग कश्यप की साल 2012 में आई सुपर हिट फिल्म ‘बर्फी‘ को दर्शकों ने खूब सराहा। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो मानसिक रोगी थी। प्रियंका फिल्म में ऑटिज्म की शिकार होती हैं। मूवी में  मानसिक रोगी की क्या  हालत होती है और वो किन दिक्कतों को झेलते हैं इसे काफी अच्छे से दिखाया गया है। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने लीड रोल प्ले किया था।

माई नेम इज खान

शाह रुख और काजोल स्टार फिल्म माई नेम इज खान काफी हिट रही थी। इस फिल्म में पहली बार शाह रुख ने एक मानसिक रोगी की भूमिका निभाई थी। मूवी में शाहरुख  Asperger Syndrome नाम की बीमारी का शिकार होता है। इस बीमारी में   लोगों को सोशल इंटरैक्शन में काफी दिक्कत होती हैं।

 

तेरे नाम और क्यों की

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने दो फिल्मों में मानसिक रोगी की भूमिका निभाई थी। बता दें कि साल 2003 में आई फिल्म ‘तेरे नाम‘ और ठीक दो साल बाद यानी 2005 में आई फिल्म 'क्यों की' में सलमान खान ने एक ऐसे इंसान का किरदार निभाया था जो पहले तो नॉर्मल होता है, लेकिन बाद में मानसिक रोगी यानी पागल हो जाता है। ऐसा कई बार देखा गया है कि इंसान की जिंदगी में कुछ ऐसे हादसे हो जाते हैं जिसकी वजह से वो अपनी दिमागी संतुलन खो बैठते हैं। इन दोनों ही फिल्मों में सलमान के साथ ऐसा ही दिखाया गया है।

 

मैं ऐसा ही हूं

अजय देवगन ने अपने करियर में अब तक कई तरह के रोल को पर्दे पर जिया है। उन्होंने एक्शन से लेकर रोमांटिक और गंभीर रोल तो निभाए ही हैं। इसके अलावा उन्होंने एक मानसिक रोगी का भी रोल प्ले किया है। इस फिल्म में वो एक मानसिक रोगी होने के साथ एक बच्चे के पिता होते हैं और उसकी जिम्मेदारी निभाते हैं।

सदमा  

बाॅलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन आज भी श्रीदेवी को उनकी फिल्म सदमा के लिए याद किया जाता है। इस फिल्म में वो अचानक ही एक हादसे की वजह से बचपन में चली जाती हैं। फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने लीड रोल प्ले किया था।