विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pathaan: द कपिल शर्मा शो में फिल्म 'पठान' के प्रमोशन को लेकर शाह रुख खान ने किया खुलासा, कही ये बात

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Updated: Sun, 22 Jan 2023 10:40 AM (IST)

Shah Rukh Khan Pathaan शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) इस बार अपनी आने वाली फिल्म पठान को किसी भी प्रमोशन प्लेटफॉर्म पर प्रमोज नहीं करेंगे। एक्टर इस बार फेमस शो द कपिल शर्मा शो में भी नहीं नजर आएंगे।

Shah Rukh Khan, Kapil Sharma Show, the kapil sharma show, Shah Rukh Kapil Show, Photo Credit twitter
Shah Rukh Khan, Kapil Sharma Show, the kapil sharma show, Shah Rukh Kapil Show, Photo Credit twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Shah Rukh Khan: शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान 25 जनवरी को पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। ऐसे में फैंस इस फिल्म की एडवांस बुकिंग कर रहे है। एक्टर के फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। हर कोई पठान का पहला शो देखने को बेताब हो रहे है, लेकिन इन सबके बीच एक्टर अपनी फिल्म का प्रमोशन करते नजर नहीं आ रहे है।

क्या कपिल शर्मा में नजर आएंगे शाह रुख 

एक्टर सोशल मीडिया के जरिए फैंस से रूबरू हो रहे है। शनिवार को एक बार फिर शाहरुख खान ने ट्विटर पर अपने फैंस से रूबरू होने के लिए #AsKSRK का सेशन किया। इस दौरान सभी ने कई तरह के सवाल किए। अब एक फैन ने किंग खान से पूछा है कि वह द कपिल शर्मा शो में इस बार नजर आएंगे या नहीं. फैन ने अपने कमेंट में लिखा, सर कपिल शर्मा (शो) में नहीं आ रहे हैं क्या इस बार ?

शाह रुख खान ने फैन को दिया शानदार नवाज

फैन के इस सवाल पर शाहरुख खान ने बता दिया है कि वह द कपिल शर्मा शो में इस बार नहीं नजर आएंगे। किंग खान ने लिखा, 'भाई सीधा मूवी हॉल में आऊंगा, वहीं मिलते हैं। इससे साफ जाहिर हो चुका है कि एक्टर अपनी फिल्म पठान के लिए किसी भी प्रमोशन प्लेटफॉर्म में नजर नहीं आएंगे। फिल्म पठान की तो यह 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

शानदार एक्शन अंदाज में नजर आएंगे किंग खान

इस फिल्म में शाह रुख खान का शानदार एक्शन अंदाज देखने को मिलेगा। इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में होंगे। वहीं उनका साथ डिंपल कपाड़िया, आशुतोष राणा और गौतम रोडे देंगे। खबरों की माने तो सलमान खान कैमियो किरदार में नजर आ सकते हैं।


यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan के जबरा फैंस ने पठान फिल्म के लिए बुक किया पूरा थियेटर, जमकर हो रही है एडवांस बुकिंग

यह भी पढ़ें- Athiya Shetty और KL Rahul की शादी में शामिल होंगे इतने मेहमान, गेस्ट के लिए रखी ये खास पॉलिसी