विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Archies के ट्रेलर पर आया शाह रुख खान का रिएक्शन, बेटी सुहाना खान के लिए कही ये बात

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sun, 18 Jun 2023 08:32 PM (IST)

The Archies Shah Rukh Khan Reaction शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान की फिल्म द आर्चीज का ट्रेलर जारी ...और पढ़ें

The Archies Shah Rukh Khan Reaction, The Archies trailer
The Archies Shah Rukh Khan Reaction, The Archies trailer

नई दिल्ली, जेएनएन। The Archies Shah Rukh Khan Reaction: शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान जल्द ही द आर्चीज फिल्म से डेब्यू करने वाली है। हाल ही में, इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। अब शाह रुख खान ने इस पर प्रतिक्रिया दी है और अपनी बेटी की सराहना की है। गौरतलब है कि इस फिल्म का ट्रेलर रविवार को जारी किया गया है। फादर्स डे पर ट्विटर पर शाह रुख खान ने बेटी सुहाना खान के बॉलीवुड डेब्यू पर शुभकामनाएं दी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

सुहाना खान जल्द जोया अख्तर की किस फिल्म में नजर आएंगी?

सुहाना खान जल्द जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज में नजर आएंगी। यह उनका बॉलीवुड डेब्यू भी होगा। हाल ही में ब्राजील के साओ पाउलो में चल रहे नेटफ्लिक्स टुडूम इवेंट में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया। इस पर शाह रुख खान ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है,

"फादर्स डे पर मैं मेरी बेबी को द आर्चीज के लिए शुभकामनाएं देता हूं। इसके अलावा अन्य सभी बेबीस और टाइगर बेबी को भी शुभकामनाएं।"

इस पर शाह रुख खान के फैंस ने भी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने उनकी सराहना की है।

द आर्चीज किस पर आधारित फिल्म है?

द आर्चीज लाइव एक्शन म्यूजिकल बेस्ड फिल्म है। यह अमेरिकन कॉमिक्स पर आधारित है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में, फिल्म का 1.16 मिनट का ट्रेलर जारी किया गया है। फैंस ने इसे काफी पसंद किया है। वहीं, कई लोगों ने इसे लेकर कलाकारों को बधाई भी दी है।

View this post on Instagram

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

द आर्चीज फिल्म में किसकी अहम भूमिका है?

द  आर्चीज फिल्म में अगस्तस्य नंदा, खुशी कपूर, मेहर आहूजा, सुहाना खान, वेदांग रैना और युवराज मेंडा जैसे लोगों की अहम भूमिका है। इसमें 1964 की कहानी है। इस फिल्म से कई कलाकारों का बॉलीवुड डेब्यू हो रहा है। इसमें अगस्तस्य नंदा और खुशी कपूर भी शामिल है। फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित है। इसके पहले शाह रुख खान ने फिल्म के पोस्टर पर भी सुहाना खान की प्रशंसा की थी। एक्ट्रेस ने अमेरिका में फिल्म मेकिंग से जुड़ा कोर्स किया था। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड फोटोज और वीडियो शेयर करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है।