Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shah Rukh Khan पर चढ़ा क्रिकेट का खुमार, बेटी Suhana Khan संग मैदान पर अजमाए हाथ

    Updated: Tue, 25 Jun 2024 09:02 AM (GMT+05:30)

    शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार में से एक हैं। फिल्मी दुनिया के अलावा क्रिकेट जगत में भी वह काफी पॉपुलर हैं। आईपीएल में के ...और पढ़ें

    क्रिकेट खेलते नजर आए शाह रुख खान (Photo Credit-X)
    क्रिकेट खेलते नजर आए शाह रुख खान (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. क्रिकेट के खूब शौकीन हैं शाह रुख खान
    2. बेटी संग क्रिकेट के मैदान में उतरे अभिनेता
    3. सुहाना खान संग इस फिल्म में नजर आएंगे शाह रुख

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) फिल्म इंडस्ट्री के वो सुपरस्टार हैं, जिनको लेकर अक्सर सुर्खियों का बाजार काफी गर्म रहता है। बेशक इस साल उनकी कोई फिल्म नहीं आने वाली है, लेकिन इसके बावजूद उनका नाम लाइमलाइट में बना हुआ है।

    सोशल मीडिया पर शाह रुख की एक लेटेस्ट तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें वह अपनी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) संग क्रिकेट के मैदान पर हाथ अजमाते हुए नजर आ रहे हैं। 

    बेटी संग शाह रुख खान ने खेला क्रिकेट 

    क्रिकेट और शाह रुख खान का नाता काफी पुराना है। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की शुरुआत से वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) फ्रेंचाइजी के मालिक हैं। गुजरे आईपीएल में उनकी केकेआर टीम ने विजेता का खिताब भी जीता और स्टेडियम में बैठकर वह अपनी टीम को चीयर करते हुए दिखे। 

    ये भी पढ़ें- Shah Rukh Khan के साथ दोबारा काम करने पर फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, Don 3 डायरेक्टर ने किया ये वादा

    Photo Credit- Shah Rukh Khan Fan Page/X

    इस बीच शाह रुख खान के एक फैन ने पेज अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर अभिनेता की लेटेस्ट तस्वीर को साझा किया है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि शाह रुख अपनी बेटी सुहाना और अन्य सदस्यों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। 

    Photo Credit- Shah Rukh Khan Fan Page/X

    इस दौरान सुहाना बैटिंग करती दिख रही हैं, जबकि किंग खान प्वाइंट पर फील्डिंग पोजिशन में खड़े हुए हैं। आलम ये है कि शाह रुख और सुहाना की ये तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है और फैंस इस पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। 

    खबरें और भी

    इन क्रिकेट टीम के मालिक हैं शाह रुख खान

    आईपीएल में केकेआर के अलावा अन्य टी20 लीग में शाह रुख खान की टीमें खेलती हैं। जिनमें अबू धाबी नाइट राइडर्स, लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स शामिल हैं। कैरेबियन टी20 महिला क्रिकेट लीग में भी शाह रुख की टीम खेलती है।

    Photo Credit- X

    गौर करें शाह रुख खान की आने वाली फिल्म की तरफ तो उनका नाम बेटी सुहाना खान के साथ अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर चर्चा में बना हुआ है। 

    ये भी पढ़ें- Shah Rukh Khan की 'मैं हूं ना' के लिए ऋतिक रोशन थे पहली पसंद, फराह खान ने बताया क्यों ठुकराई फिल्म