Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    King Postponed: टल गई Shah Rukh Khan की किंग, किस कारण मेकर्स को रिलीज डेट में करना पड़ा बदलाव?

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 11:12 AM (GMT+05:30)

    King Release Date सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh khan) की मोस्ट अवेटेड मूवी किंग को लेकर सुर्खियां काफी तेज हैं। अब ऐसी खबर सामने आ रही है जो किंग ख ...और पढ़ें

    किंग की रिलीज डेट में बदलाव (फोटो क्रेडिट- एक्स)
    किंग की रिलीज डेट में बदलाव (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. शाह रुख खान की अगली फिल्म किंग
    2. अगले साल सिनेमाघरों में होनी थी रिलीज
    3. अब इस कारण फिल्म की रिलीज में हुआ चेंज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shah Rukh Khan King: शाह रुख खान स्टारर अपकमिंग फिल्म किंग की चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। बेटी सुहाना खान संग पहली बार शाह रुख बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। मल्टी स्टारर किंग को लेकर लंबे समय से अलग-अलग तरह की खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन इस वक्त जो खबर सामने आ रही है, वो कहीं न कहीं शाह रुख के चाहने वालों को मायूस कर सकती है।

    बताया जा रहा है कि किंग की रिलीज को फिलहाल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। वैसे तो ये मूवी अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। पूरा मामला क्या है आइए इस लेख में जानते हैं। 

    किंग की रिलीज डेट में बदलाव

    शाह रुख खान साल 2023 से सिनेमा जगत से दूरी बनाए हुए हैं। आखिरी बार उनको निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में देखा गया था। 2 साल होने को हैं और शाह रुख की बड़े पर्दे पर वापसी का अभी कोई अता पता नहीं है। इतना ही नही उनकी अपकमिंग फिल्म किंग की आधिकारिक घोषणा होना भी अभी बाकी है। लेकिन इससे पहले ये खबर सामने आ गई है कि मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट में बदलाव कर दिया है। 

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    मिड डे की खबर के अनुसार बताया जा रहा है किंग की शूटिंग में देरी हो रही है, जिसकी वजह शाह रुख खान की चोट है। दरअसल कुछ दिन पहले नेशनल अवॉर्ड मिलने की खुशी में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें किंग खान के कंधे पर इंजरी साफ नजर आई।

     

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    इसकी वजह से ये दावा किया जा रहा है कि किंग में अब देरी हो सकती है और इसे 2027 तक ले जाया जा सकता है। वैसे तो ये फिल्म अगले साल 2026 में अक्टूबर में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। 

    खबरें और भी

    किंग की कास्ट

    शाह रुख खान की किंग एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें उनके अलावा अन्य कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जिनमें अभिषेक बच्चन, सौरभ शुक्ला, सुहाना खान और जयदीप अहलावत जैसे सेलेब्स के नाम शामिल है। खबर ये भी आई थी कि अरशद वारसी भी किंग में अहम किरदार अदा करते दिखेंगे। 

    यह भी पढ़ें- 33 साल के करियर में Shah Rukh Khan ने पहली बार जीता नेशनल अवॉर्ड, इस खास शख्स को दिया स्पेशल क्रेडिट

    यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan के करियर के लिए कलंक रही 90s की ये महाफ्लॉप, शूटिंग के बीच जेल चला गया था को-स्टार