विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Exclusive: शाह रुख खान की King में हुई हनुमान अंश एक्टर की एंट्री, कभी दूरदर्शन के सीरियल्स में करता था काम

Published: Sun, 20 Sep 2026 03:30 PM (GMT+05:30)

सुपस्टार शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग में आपको हनुमान अंश का एक अभिनेता भी नजर आएगा।

शाह रुख खान की किंग मूवी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

शाह रुख खान की किंग मूवी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. शाह रुख खान की अगली फिल्म किंग

  2. किंग में हुई हनुमान अंश एक्टर की एंट्री

  3. इस दिन रिलीज होगी शाह रुख की किंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त सिनेमाघरों में फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आ रही हैं। नीम करोली बाबा की बायोपिक इस फिल्म की कहानी और कास्ट की कमाल की एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। अब खबर आ रही है कि हनुमान अंश के एक अभिनेता के हाथ शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग लग गई है। 

ऐसे में आइए जानते हैं कि हनुमान अंश का वह कौन सा कलाकार है, जो आने वाले समय में शाह रुख की मोस्ट अवेटेड मूवी किंग (King Movie) में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ते हुए नजर आएगा। 

शाह रुख खान की किंग में नजर आएगा ये एक्टर

लंबे समय से शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर फिल्म किंग की चर्चा चल रही है। पठान और वॉर जैसी सफल मूवीज बनाने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी किंग की कास्ट को लेकर अब लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। दरअसल हनुमान अंश फिल्म में डॉ. राम नंदन भोसले का किरदार निभाने वाले अभिनेता चंदन के. आनंद (Chandan K. Anand) ने हाल ही में दैनिक जागरण संग बातचीत में इस बात की पुष्टि की है कि वह किंग फिल्म का हिस्सा बन गए हैं। 

यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan और सलमान खान ने पीएम मोदी को किया बर्थडे विश, सिनेमा के 'करण-अर्जुन' ने लिखी दिल की बात

chandankanand_1789529491_3987182385420620242_1695860205

चंदन ने बताया है- हनुमान अंश फिल्म के बाद मेरे हाथ कई बड़े प्रोजेक्ट लगे हैं, जिनमें सुपरस्टार शाह रुख खान की बहुचर्चित फिल्म किंग का नाम भी शामिल है। इस मूवी में आप मुझे एक अहम किरदार निभाते हुए देखेंगे। 

chandankanand

चंदन के. आनंद के इस बयान के बाद ये साफ हो गया है कि हनुमान अंश की सफलता से उनकी किस्मत चमक गई है और बतौर एक्टर आने वाले समय में वह शाह रुख जैसे बड़े सुपरस्टार्स संग काम करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले चंदन सुपरस्टार ऋतिक रोशन और अनिल कपूर संग फाइटर फिल्म में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। 

इतना ही नहीं बतौर अभिनेता चंदन आनंद ने एक दशक तक दूरदर्शन टीवी चैनल के जब जब बहार आए और धर्मक्षेत्र जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम किया है।

किंग में नजर आएंगे ये कलाकार

बात की जाए फिल्म शाह रुख खान की आने वाली फिल्म किंग की कास्ट के बारे में तो चंदन आनंद के अलावा इस मूवी में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, राघव जुयाल, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आएंगे। मालूम हो कि किंग फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगाी।

यह भी पढ़ें- 'वो मुझे मार देगा...' शाह रुख खान की King के बारे में कोई भी सीक्रेट रिवील करने से अक्षय ओबेरॉय ने किया मना