विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rinku Singh की आतिशी बल्लेबाजी से प्रभावित हुए शाह रुख खान, केकेआर की जीत पर 'पठान' का बना पोस्टर किया शेयर

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Updated: Sun, 09 Apr 2023 11:47 PM (IST)

Shah Rukh Khan On Rinku Singh कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन के बीच हुआ रोचक मुकाबला शाह रुख खान की टीम ने जीत लिया। इस अवसर पर क्रिकेटर रिंकू सिंह ने पांच 6 लगातार मारे। इसके चलते मैच का रुख बदल गया।

Shah Rukh Khan On Rinku Singh: रिंकू सिंह ने केकेआर की ओर से मैच खेलते हुए 5 सिक्स मारे।
Shah Rukh Khan On Rinku Singh: रिंकू सिंह ने केकेआर की ओर से मैच खेलते हुए 5 सिक्स मारे।

नई दिल्ली, जेएनएन। Shah Rukh Khan On Rinku Singh: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटन को एक रोचक मुकाबले में हरा दिया है। इस मैच में रिंकू सिंह ने आतिशी पारी खेल अंतिम क्षणों में मैच का रुख बदल दिया। रविवार को हुए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत दर्ज की है।  इस जीत से शाह रुख खान खुशी से फूले नहीं समा रहे है। उन्होंने रिंकू सिंह की सराहना की है, जिन्होंने एक के बाद एक 5 छक्के मारकर मैच का रुख बदल दिया।

शाह रुख खान ने रिंकू सिंह की सराहना की है

शाह रुख ने ना सिर्फ रिंकू सिंह की सराहना की बल्कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है। इसमें वह रिंकू सिंह को बेबी कहकर पुकारते नजर आ रहे है। वहीं, फिल्म पठान का एक पोस्टर, जिसमें उनके रोल में रिंकू सिंह नजर आ रहे हैं, इसे भी शेयर किया है।

शाह रूख खान ने लिखा है, 'झूमे जो रिंकू.. मेरा बेबी' 

पोस्टर शेयर करते हुए शाह रूख खान ने लिखा है, 'झूमे जो रिंकू.. मेरा बेबी। रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर और नितीश राणा ने बहुत अच्छी पारी खेली। इसके लिए मैं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को शुभकामनाएं देता हूं।' कई लोगों ने इस पर बधाई दी है। एक फैन ने लिखा है, 'रिंकू सिंह की पारी को देखते हुए उन्हें मन्नत पर रात को डिनर मिलना चाहिए।' 

रिंकू सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया है

रिंकू सिंह ने 5 सिक्स मारे हैं और उन्होंने 3 विकेट से मैच जीता दिया। रिंकू सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया है। इस अवसर पर जूही चावला भी नजर आई। वहीं, रिंकू सिंह की परफॉर्मेंस ने न सिर्फ शाह रुख खान बल्कि और भी कई कलाकारों का दिल जीत लिया है। इनमें रणवीर सिंह और आर्यन खान भी शामिल है।

सुहाना खान ने भी रिंकू सिंह की प्रशंसा की है  

रिंकू सिंह की आतिशी बल्लेबाजी देखकर रणवीर सिंह ने लिखा है, 'रिंकू.. रिंकू.. यह क्या था।' सुहाना खान ने भी रिंकू सिंह की प्रशंसा की है। अर्जुन रामपाल ने भी रिंकू सिंह की प्रशंसा करते हुए लिखा है कि यह बहुत ही दिलचस्प और रोचक मुकाबला था।