विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

13 साल बाद भंसाली के साथ काम करने पर शाहरुख ने लगा दिया ब्रेक!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 07 Apr 2016 12:49 PM (IST)

दाेनों ने 13 साल पहले 'देवदास' के लिए साथ काम किया था। ऐसे में इतने लंबे अंतराल के बाद फिर साथ काम करने पर चर्चाएं होना लाजिमी है।

News Article Hero Image

मुंबई। कई मौकों पर लोगों द्वारा शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली को काफी घुलते-मिलते देखे जाने के बाद ऐसी चर्चाएं शुरू हो गईं कि दोनों एक बार फिर किसी फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं। दाेनों ने 13 साल पहले 'देवदास' के लिए साथ काम किया था। ऐसे में इतने लंबे अंतराल के बाद फिर साथ काम करने पर चर्चाएं होना लाजिमी है।

करीना के बारे में रणवीर ने सुन लिया कुछ ऐसा कि आ गया उन्हें सदमा!

हालांकि शाहरुख खान ने फिलहाल इस तरह की चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। उनका कहना है, 'फिलहाल इस तरह की कोई योजना नहीं है। वह और मैं अक्सर मिलते हैं और दोस्त के तौर पर योजनाओं पर विमाश-विमर्श करते हैं। मैं कभी भी उनके साथ काम करना पसंद करूंगा, मगर फिलहाल अभी नहीं। अपना मौजूदा कमिटमेंट्स पूरा करने के बाद मैं पहले ही इम्तियाज अली और आनंद एल राय को समय दे चुका हूं।'

शाहरुख खान की 'फैन' की यह हीरोइन है तीन बच्चों की मां!

आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ रणवीर सिंह के भी नजर आने की चर्चाएं थीं। इस पर रणवीर भी बोल चुके हैं कि फिलहाल कुछ भी तय नहीं है। खैर, शाहरुख खान की इस साल 'फैन' और 'रईस' जैसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें 'फैन' तो 15 अप्रैल को ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसमें शाहरुख खान सुपरस्टार और फैन की दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। वहीं 'रईस' में वो गुजरात के एक कुख्यात डॉन का किरदार निभा रहे हैं।