विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख ने हनी सिंंह को मार दिया था थप्‍पड़, अब दोस्‍ती की ओर बढ़ाया यह कदम!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 04 Jul 2016 06:00 PM (IST)

प्रमोशनल टूर के दौरान शाहरुख खान ने हनी सिंह को थप्‍पड़ मार दिया था। मगर दोनों के बीच पैचअप हो चुका है और अब उनकी दोस्‍ती की तरफ बढ़ता एक और कदम दिख रहा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शाहरुख खान और हनी सिंह के बीच मतभेद की खबरों से उनके फैंस भी निराश हो गए थे। मगर इस साल की शुरुआत में दोनों के बीच पैचअप होने के बाद यह उम्मीद जग उठी कि दोनों फिर कब एक साथ काम करेंगे। तो चलिए खुश हो जाइए। दोनों ने एक साथ 'चेन्नई एक्सप्रेस' में 'लुंगी डांस' जैसा हिट सॉन्ग दिया था आैर अगर सब कुछ ठीक रहा तो दोनों एक बार फिर साथ काम करते नजर आएंगे।

मैं हर रोज उनके बेडरूम में जाती हूं : प्रियंका चोपड़ा

जी हां, 'SpotboyE.com' की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर है कि शाहरुख की आने वाली फिल्म 'रईस' के एक सॉन्ग के लिए हनी सिंह से बातचीत चल रही है। दोनों के बीच विवाद की खबर 2014 में तब सामने आई, जब वो फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के प्रमोशन के लिए टूर पर थे। तभी कथित तौर पर शाहरुख ने हनी सिंह को थप्पड़ मार दिया था और उन्हें वहां से जाने को कह दिया था।

ऐश्वर्या राय की बेटी के चक्कर में आमिर के बेटे का हुआ ये हाल

हनी सिंह के बीच में ही टूर छोड़कर चले आने से इस तरह की खबर को और भी बल मिला। हालांकि शाहरुख और हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने इससे इंकार कर दिया था। इसके बाद हनी सिंह लाइमलाइट से ही गायब हो गए। कहा गया कि वो बीमार हैं और असली वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। हां, यह बात जरूर सामने आई कि वो नशे की लत से जूझ रहे थे।

फराह खान अपने बच्चों के साथ थीं पार्क में, तभी हो गया धमाका

फिलहाल हनी सिंह की वापसी हो चुकी है। इस साल की शुरुआत में उनके और शाहरुख के बीच पैचअप होने की खबर तब सामने आई, जब दोनों एक साथ एक अवॉर्ड फंक्शन में दिखे। दोनों एक दूसरे के साथ बैठे और बातों में मशगूल नजर आए। उन्हें देखकर लगा ही नहीं कि उनके बीच कुछ हुआ भी था। खैर, अब सब कुछ और भी ठीक होता नजर आ रहा है। दोनों के फैंस के लिए भी यह बेहद अच्छी खबर है।