Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Doordarshan का 'स्कूल एंथम' 25 सालों बाद भी कालजयी, देशभर में गूंजी थी Kunal Ganjawala की आवाज

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 11:40 AM (GMT+05:30)

    टीवी चैनल दूरदर्शन पर 25 साल पहले एक ऐसा गाना रिलीज किया गया था, जो आज स्कूल एंथम माना जाता है। ...और पढ़ें

    दूरदर्शन का वो गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    दूरदर्शन का वो गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. 2000 के दशक का सबसे कल्ट सॉन्ग

    2. दूरदर्शन पर रिलीज हुआ था नॉन फिल्मी गाना

    3. गायक कुणाल गांजावाला ने दी थी आवाज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक में जन्में बच्चों के लिए दूरदर्शन (Doordarshan) की अहमियत काफी खास रही है। जैसे आज के दौर में जेन-जी (Gen-Z) इंस्टाग्राम को मनोरंजन का प्रमुख साधन मानते हैं, वही काम कभी डीडी नेशनल चैनल किया करता था। दूरदर्शन पर कई यादगार शोज, ऐड और गाने प्रसारित हुए थे, जिनकी मीठी याद आज भी जहन में जिंदा है। 

    इस आधार पर हम आपको दूरदर्शन के एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 25 सालों से स्कूल एंथम बना हुआ है। आइए जानते हैं कि वह गीत कौन सा है, जिसे गायक कुणाल गांजावाला (Kunal Ganjawala) ने गाया था। 

    दूरदर्शन का कल्ट स्कूली सॉन्ग

    आपको याद हो एक समय पर भारत सरकार द्वारा दूरदर्शन पर तमाम तरह के अभियानों के प्रचार के लिए एक कैंपेन चलाया जाता था। जिनमें टीवी ऐड और गानों का इस्तेमाल किया जाता था। उसी तर्ज पर जब 2001-2003 के बीच देश में पूर्व प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार थी, तो उस दौर में उनकी सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान को बढ़ावा देने के लिए एक गीत का इस्तेमाल किया, जिसके बोले थे- स्कूल चले हमें... (School Chale Hum)।

    यह भी पढ़ें- 25 साल पुराने Doordarshan के शो का गाना बना कल्ट, Sonu Nigam ने गाया था 'सुपर हीरो' एंथम

    school chale hum kunal ganjawala (1)

    इस गाने को सिंगर कुणाल गांजावाला ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। इसमें देश के हर शहर, गांव और अन्य क्षेत्र के स्कूली बच्चों के वीडियोज को शामिल किया गया। ये गाना सुनने के बाद आज भी आपके बचपन की यादें तरोताजा हो जाएंगी और ये नॉन फिल्मी गीत हर किसी का फेवरेट माना जाता है। जिसका अंदाजा आप इसे सुनकर आसानी से लगा सकते हैं। 

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Old TV Serials (@90s_serial)

    गौर किया जाए कुणाल गांजावाला के स्कूल चले हम... की मेकिंग की तरफ तो इसको संगीतकार शंकर-एहसान और लॉय की तिकड़ी ने कंपोज किया था, जबकि इसके लिरिक्स को गीतकार महबूब ने लिखा था। इस तरह से दूरदर्शन का ये कालजयी प्रचार गीत बनकर तैयार हुआ था।

    स्कूल जाने के लिए करता था प्रेरित 

    इस गीत के मकसद भारत के हर बच्चे को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करना था। जिस खूबसूरती से इसे बनाया गया था, उसे देखकर और सुनकर दिल को सुकून मिलता था। रिलीज के करीब 25 सालों बाद भी इसका वही पुराना जादू बरकरार है। 

    यह भी पढ़ें- 40 साल पुरानी Doordarshan की सीरीज को रेलवे ने किया था स्पॉन्सर, 15 एपिसोड्स ने देशभर में मचाया था तहलका