Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Satish Kaushik को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सलमान खान की आंखें हुईं नम, डेलनाज ईरानी ने बताया पत्नी का हाल

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 09 Mar 2023 07:56 PM (IST)

    Satish Kaushik Death News सतीश कौशिक के निधन पर दुख जताने फिल्म अभिनेता सलमान खान और रणबीर कपूर भी पहुंचे है। वहीं डेलनाज ईरानी ने इस बात की जानकारी द ...और पढ़ें

    Satish Kaushik Death News: सतीश कौशिक फिल्म अभिनेता थे।
    Satish Kaushik Death News: सतीश कौशिक फिल्म अभिनेता थे।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Satish Kaushik Death News: सतीश कौशिक को भावभीनी श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर फिल्म अभिनेता सलमान खान भी पहुंचे हैं। उन्होंने व्हाइट कलर का शर्ट पहन रखा है और उनके चेहरे पर दुख नजर आ रहा है। वह गाड़ी के पास खड़े हैं। उन्हें घेरे उनके ग्रुप के लोग भी नजर आ रहे हैं। इस बीच रणबीर कपूर को भी सतीश कौशिक के घर के बाहर स्पॉट किया गया है।

    डेलनाज ईरानी ने सतीश कौशिक की पत्नी का हाल बताया है

    डेलनाज ईरानी ने सतीश कौशिक की पत्नी का हाल भी बताया है। उनका कहना है कि सतीश कौशिक की पत्नी शशि बोलने की स्थिति में नहीं है। गौरतलब है कि सतीश कौशिक का बॉलीवुड में बहुत अच्छा रेपो था। उनकी सभी से बनती थी। उन्होंने ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों जगह अच्छा काम किया था। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री को शॉक लगा है।

    आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया करेंगे कैमियो

    डेलनाज ईरानी ने बताया कि सतीश कौशिक उनके परिवार के दोस्त भी थे

    अब डेलनाज ईरानी ने बताया कि सतीश कौशिक उनके लिए सिर्फ डायरेक्टर नहीं थे बल्कि उनके परिवार के दोस्त भी थे। वह उनकी पत्नी शशि और बेटी वंशिका के काफी करीब थी। डेलनाज ईरानी बताती हैं कि उन्होंने सुबह शशि को फोन किया था। वह रो रही थी और बात करने की मनोदशा में नहीं थी। डेलनाज ईरानी ने इसके बाद सतीश कौशिक के निधन पर एक पोस्ट भी शेयर किया है।

    यह भी पढ़ें: Tu Jhoothi Main Makkaar का ऋतिक रोशन ने किया रिव्यू, कहा- रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म...

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा

    इस पर लिखा था, 'सतीश जी अपने काम के लिए जाने जाते थे। वे कई लोगों को साथ लेकर आए। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन की खबर बहुत बड़ा लॉस है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देती हूं।' इस बीच सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर उनके मुंबई स्थित आवास पर पहुंच चुका है। उनके अंतिम दर्शन करने अभिषेक बच्चन और शिल्पा शेट्टी जैसे कई कलाकार पहुंचे है। वहीं, कई फैंस ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।

    खबरें और भी