विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक के निधन के बाद बेटी संग वायरल हुई उनकी पुरानी वीडियो, आंखें हो जाएंगी नम

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Updated: Thu, 09 Mar 2023 07:02 PM (IST)

Satish Kaushik Death सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के कई सितारों एन एक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच अब उनकी बेटी वंशिका संग एक पुरानी वीडियो वायरल हो रही है।

Satish Kaushik Death Actor Throwback Dance Video Viral With Daughter Vanshika Fans Gets Emotional/Instagram
Satish Kaushik Death Actor Throwback Dance Video Viral With Daughter Vanshika Fans Gets Emotional/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक का जाना हर किसी की आंखें नम कर गया। एक तरफ जहां एक्टर के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है, तो वहीं उनके फैंस के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आपको बता दें कि 66 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

उनके निधन के बाद बॉलीवुड के कई सितारे एक्टर संग अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस बीच अब दिग्गज अभिनेता की उनकी 12 साल की बेटी वंशिका संग एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं।

बेटी संग सतीश कौशिक की पुरानी वीडियो वायरल

सतीश कौशिक के निधन के बाद उनकी बेटी संग एक बेहद ही दिल छू लेने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये वीडियो दिसंबर 2022 की है। इस वीडियो में वंशिका अपने पिता सतीश कौशिक संग रील बनाती हुई नजर आ रही हैं।

वह वीडियो में 'सेवेज लव' गाने पर अपने पिता को कोरियोग्राफी सिखा रही हैं। इस वीडियो को खुद सतीश कौशिक ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। जो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस भी काफी इमोशनल हो गए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)

वीडियो देखकर इमोशनल हुए फैंस

सतीश कौशिक की उनकी बेटी वंशिका संग इस क्यूट वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की आंखें भी नम हो गई हैं। एक यूजर इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'इस बच्ची के लिए ये बहुत ही दुख की बात है। बिना पिता के जिंदगी बहुत मुश्किल होती है'।

दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपने बहुत ही अच्छा किया और आपकी बेटी भी बेहद ही प्यारी है। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे'। अन्य यूजर ने लिखा, 'रेस्ट इन पीस सर'।

बेटी के लिए शुरू किया था हेल्दी लाइफस्टाइल

ई-टाइम्स में छपी रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस सुष्मिता मुखर्जी ने एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में ये बताया था कि सतीश कौशिक अपनी बेटी के लिए जीना चाहते थे, इसलिए उन्होंने हेल्दी लाइफस्टाइल मेनटेन करना शुरू किया था।

अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि सतीश कौशिक ने अपना वजन घटाया था। उन्होंने एल्कोहल और नॉनवेज खाना बंद कर दिया था और यहां तक की वॉक करना भी शुरू किया था। सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्सोवा श्मशान घाट में होगा।