विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखें, अनुष्‍का क्‍यों बर्फीली वादियों में साड़ी पहनने को हुईं मजबूर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 06 Oct 2015 11:24 AM (IST)

बर्फीली वादियों में साड़ी में रोमांस करती हीरोइन से यश चोपड़ा की फिल्‍मों की याद आ जाती है। लगता है अनुष्‍का शर्मा भी अपनी अगली फिल्‍म 'ऐ दिल है मुश्किल' में ये याद दिलाती नजर आएंगी। इसके लिए वो ऑस्ट्रिया की बर्फीली वादियों में पहुंच गई हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। बर्फीली वादियों में साड़ी में रोमांस करती हीरोइन से यश चोपड़ा की फिल्मों की याद आ जाती है। लगता है अनुष्का शर्मा भी अपनी अगली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में ये याद दिलाती नजर आएंगी। इसके लिए वो ऑस्ट्रिया की बर्फीली वादियों में पहुंच गई हैं।

'दिलवाले' और 'बाजीराव' के टकराव पर बोलीं प्रियंका, जानें क्या कहा

दरअसल, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट कर इस ओर इशारा किया है। इस तस्वीर में दिख रहा लाल कपड़े का एक हिस्सा देखने में शिफॉन साड़ी लग रही है और बैकग्राउंड में खूबसूरत बर्फीली वादियां साफ नजर आ रही हैं। ये रही वो तस्वीर, आप खुद ही देख लीजिए। इसके साथ अनुष्का ने कैप्शन में लिखा है, 'बताइए, यहां क्या हो रहा है? मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये भी करना पड़ेगा।'

जानेमाने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा इस फिल्म के लिए काम कर रहे हैं और वो पहले वादा कर चुके हैं कि अनुष्का को इस फिल्म में एक नए ब्रांड लुक में पेश करेंगे। इसमें अनुष्का के साथ रणवीर कपूर और ऐश्वर्या राय भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। करण जौहर इसके प्रोड्यूसर हैं। खैर, आपको बता दें कि श्रीदेवी, काजोल, ऐश्वर्या जैसी हीरोइनें पहले बर्फीली वादियों में साड़ी पहनकर डांस करती नजर आ चुकी हैं। अब लगता है अनुष्का की बारी है।

ये हॉट एक्ट्रेस बनेगी धोनी की एक्स-गर्लफ्रेंड, जो नहीं हैं इस दुनिया में