विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gaslight Trailer: रहस्यों से भरी है गैसलाइट की कहानी, विक्रांत की मदद से क्या सारा सुलझा पाएंगी ये गुत्थी?

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Updated: Tue, 14 Mar 2023 04:49 PM (IST)

Gaslight Trailer Out फिल्म गैसलाइट का ट्रेलर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुका है। 2 मिनट और 10 सेकंड के इस ट्रेलर में सारा अली खान मीशा नाम की एक दिव्यांग लड़की के किरदार में नजर आ रही है।

sara ali khan, Vikrant Massey, gaslight trailer released, gaslight trailer,
sara ali khan, Vikrant Massey, gaslight trailer released, gaslight trailer,

नई दिल्ली, जेएनएन। Gaslight Trailer Out: सारा अली खान, विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह की आने वाली  फिल्म 'गैसलाइट' पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सारा एक फिजिकली चैलेंज्ड के किरदार में नजर आएगी।

रहस्य से भरा है फिल्म का ट्रेलर

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। 2 मिनट और 10 सेकंड के इस ट्रेलर में सारा अली खान मीशा नाम की एक दिव्यांग लड़की के किरदार  में नजर आ रही है। जो सालों बाद अपने दादा जी के घर लौटती है। जहां उनके साथ अजीब घटनाएं होती है। चित्रांगदा सिंह (रुक्मणी) के किरदार में नजर आ रही है। जो उनसे कई तरह के राज छुपाने की कोशिश करती है।

फिल्म 'गैसलाइट' के ट्रेलर को देख कर समझ आ रहा है कि, यह एक मर्डर मिस्ट्री हैं। फिल्म की कहानी 'सारा अली खान' और उसके दादा जी के इर्द गिर्द घूम रही हैं। फिल्म की कहानी में कुछ ऐसा दिखाने की कोशिश की है कि, दादाजी की मौत हो जाती है जो कि एक मर्डर है। विक्रांत इस फिल्म में कपिल के किरदार में नजर आएंगे। जो मीशा के दादाजी के हत्यारा तलाशने में उनकी मदद कर रहे हैं।

31 मार्च को होगी रिलीज

इस फिल्म में सारा, विक्रांत और चित्रांगदा के अलावा जाने-माने एक्टर राहुल देव और अक्षय ओबेरॉय भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 31 मार्च को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशक पवन कृपलानी है।

एक्ट्रेस की आने वाली फिल्में

सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'गैसलाइट' के अलावा अभिनेत्री जल्द ही लक्ष्मण उतेकर की फिल्म फिल्म में भी दिखेंगी। फिलहाल इस फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा वह मर्डर मुबारक में भी करिश्मा कपूर और अर्जुन कपूर संग नजर आएंगी। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' में नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी पुलिस ने किया Naatu Naatu गाने का हुक स्टेप्स, यूजर्स बोले- ये है भारत का जलवा