विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माथे पर तिलक लगाए दर्शन के लिए बाबा बर्फानी मंदिर पहुंचीं Sara Ali Khan, अमरनाथ यात्रा से वायरल हुआ वीडियो

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Updated: Sat, 22 Jul 2023 04:18 PM (IST)

Sara Ali Khan सारा अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस मानी जाती हैं। फिल्म जरा हटके जरा बचके की सक्सेस के बाद अभिनेत्री की खुशी का ठिकाना ...और पढ़ें

File Photo of Sara Ali Khan from Amarnath Yatra
File Photo of Sara Ali Khan from Amarnath Yatra

HighLights

  1. सारा अली खान ने की अमरनाथ धाम की यात्रा
  2. भोलेनाथ के दर्शन करने निकलीं सारा अली खान
  3. फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) हर धर्म को महत्व देती हैं। अक्सर उन्हें मंदिर में दर्शन करते देखा जाता है। इसके लिए उन्हें कई बार ट्रोल किया जाता है, लेकिन भक्ति के भाव में लीन एक्ट्रेस को इस बात से फर्क नहीं पड़ता। हाल ही में उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ धाम की यात्रा की।

सारा ने की अमरनाथ धाम की यात्रा

सारा अली खान पूरी तरह से भोले की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। अमरनाथ यात्रा से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद कई लोगों ने उनकी खुले दिल से तारीफ की है। वीडियो में एक्ट्रेस को हाथ में लाठी लिए अमरनाथ यात्रा करते देखा जा सकता है।

अमरनाथ धाम से आए वीडियो में सारा को गले में छोटी सी शॉल और लाल चुनरी डाले देखा जा सकता है। उन्होंने अमरनाथ गुफा की तरफ इशारा करते हुए अपनी यात्रा के प्रारंभ होने की बात बताई। कई लोगों की भीड़ में सारा ने दर्शन किए।

View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

खूबसूरत वादी से शेयर की तस्वीरें

इससे पहले सारा ने सोनमार्ग से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में उन्हें वादियों का आनंद लेते देखा जा सकता है। कभी पहाड़ों पर लेटे हुए, तो कभी वहां के बच्चों के साथ सारा ने अपनी तस्वीरें क्लिक कराई। एक्ट्रेस के फैंस ने उनकी फोटो को पसंद करने के साथ ही उनकी सादगी की तारीफ की है।

गौरतलब है कि पिछले महीने सारा अली खान की 'जरा हटक जरा बचके' रिलीज हुई थी। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ पहली बार रुपहले पर्दे पर उनकी जोड़ी देखने को मिली थी। फैंस ने इस फिल्म की कहानी के साथ ही दोनों की एक्टिंग और जोड़ी को भी खूब पसंद किया। 'जरा हटके जरा बचके' सारा अली खान की हिट फिल्मों में शुमार हो गई है।