Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संजय दत्त ने आधी शूटिंग के बाद छोड़ी थी Welcome To The Jungle, डायरेक्टर ने किया वजह का खुलासा

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 08:05 PM (IST)

    वेलकम टू द जंगल के डायरेक्टर ने खुलासा किया है कि संजय दत्त ने बीच शूटिंग में इस मूवी को क्यों छोड़ दिया था। ...और पढ़ें

    वेलकम टू द जंगल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    वेलकम टू द जंगल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. पहले वेलकम टू द जंगल का हिस्सा थे संजय दत्त

    2. फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो में दिखी थी झलक

    3. बीच शूटिंग के बाद संजय ने अचानक छोड़ी थी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संजय दत्त हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं। मौजूदा समय में संजू बाबा का नाम फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) को लेकर चर्चा में बना हुआ है। वह पहले इस मूवी का हिस्सा थे, लेकिन बाद में अचानक से उन्होंने अक्षय कुमार की इस मल्टी स्टारर फिल्म से कल्टी मार ली। 

    अब इस मामले को लेकर वेलकम टू द जंगल के निर्देशक अहमद खान (Ahemd Khan) ने बड़ा खुलासा किया है। अहमद ने वह वजह बताई है, जिसके चलते संजय दत्त ने इस कॉमेडी फिल्म को बीच शूटिंग में छोड़ दिया था। 

    संजय दत्त ने क्यों छोड़ी वेलकम टू द जंगल?

    साल 2023 में पहली बार वेलकम टू द जंगल का एलान किया गया था। इसको लेकर मेकर्स की तरफ से एक स्पेशल अनाउंसमेंट वीडियो भी रिलीज किया गया था, जिसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) सहित फिल्म की अन्य स्टार कास्ट भी शामिल रही। इसके बाद मूवीज का फर्स्ट लुक पोस्टर भी मेकर्स ने पेश किया था। जिनमें संजय दत्त (Sanjay Dutt) की झलक भी देखने को मिली थी। 

    यह भी पढ़ें- 2026 के छह महीनों में बॉलीवुड ने बॉक्स ऑफिस को किया मालामाल, Dhurandhar 2 के साथ 10 फिल्मों ने छापे करोड़ों

    sanjay dutt welcome to the jungle

    लेकिन अब जब बीते सप्ताह वेलकम टू द जंगल रिलीज हुई है, तो उसमें संजय दत्त गायब रहे। इस मामले को लेकर हाल ही में डायरेक्टर अहमद खान ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में खुलकर बात की है और कहा है- संजू बाबा को वेलकम टू द जंगल की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई और इसी वजह से वह फिल्म का हिस्सा भी बने थे।

    खबरें और भी

    sanjay dutt welcome to the jungle (1)

    उन्होंने काफी हद तक फिल्म की शूटिंग भी कर ली थी। लेकिन जैसा की आप लोग जानते हैं कि हमारी फिल्म बीच-बीच में काफी डिले भी हुए और इसी कारण उन्हें डेट के मुश्किलें आने लगीं। उन्हें अपने इलाज के लिए अमेरिका जाना था और अन्य स्टार कास्ट की वजह से उनकी डेट्स मैच नहीं हो सकी, इस वजह से वह हमारी फिल्म की फाइनल कास्ट में नहीं शामिल हो सके। 

    संजय दत्त की अगली फिल्म

    बेशक संजय दत्त वेलकम टू द जंगल में नजर नहीं आए हैं, लेकिन आने वाले समय में वह कोई मूवीज में नजर आने वाले हैं। संजू बाबा की जिस मूवी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उसका नाम खलनायक रिटर्न्स है, जिसका एलान कुछ महीने पहले हुआ है। 

    यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस की 'किंग' बनी Welcome To The Jungle, मंडे टेस्ट में टॉपर निकली अक्षय कुमार की मूवी