विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खेसारी लाल यादव की फिल्म संघर्ष 2 का रिलीज हुआ नया गाना, मेघाश्री के प्यार में डूबे नजर आए एक्टर

By Jagran NewsEdited By: Vaishali Chandra
Updated: Fri, 11 Aug 2023 07:23 PM (IST)

Khesari Lal Yadav- Meghashree Starrer Sangharsh 2 New Song Released भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म संघर्ष जल्द रिलीज के बेहद नजदीक खड़ी है ...और पढ़ें

Khesari Lal Yadav- Meghashree Starrer Sangharsh 2 New Song Released
Khesari Lal Yadav- Meghashree Starrer Sangharsh 2 New Song Released

नई दिल्ली, जेएनएन। Khesari Lal Yadav- Meghashree Starrer Sangharsh 2 New Song Released: निर्माता रत्नाकर कुमार और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म संघर्ष जल्द रिलीज होने जा रही है। भोजपुरी फिल्मों के फैंस इस फिल्म का काफी दिनों से इंतजार कर रहे है। दर्शकों के उत्साह को बनाए रखने के लिए निर्माता रत्नाकर कुमार ने फिल्म से एक नया गाना रिलीज किया है, जिसे यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी पर रिलीज किया गया है।

संघर्ष 2 इस महीने की 25 तारीख यानी कि  25 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। ऐसे में फिल्म के गाने संघर्ष 2 के लिए फैंस के एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। गाने के बोल है 'मक्खन लगाई की ढक्कन लगाई'। गाने को खुद खेसारी लाल यादव और सिंगर शिल्पी राज ने मिलकर गया है।  वहीं, इसके लिरिक्स और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी के हैं। खेसारी लाल यादव सॉन्ग में मेघाश्री के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

कैसा है संघर्ष 2 का नया गाना ?

गाने के वीडियो में दोनों के बीच कई रोमांटिक सीन्स दिखाए गए है। गाने के वीडियो में मेघाश्री पीली और हल्के हरे रंग की साड़ी में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। वही बीच-बीच मे मेघाश्री ने वेस्टर्न आउटफिट भी पहने के दर्शकों पर बिजली गिराई है। मेघाश्री की अदाओं पर खेसारी भी फिदा नजर आ रहे हैं। गाने को बैंकॉक के पटाया शहर की कई खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माया गया है। जिसमें कभी खेसारी और मेघा रिसोर्ट में नाचते गाते नजर आ रहे हैं तो कभी छत या फिर कार म्यूजियम में दिखाई दे रहे हैं।

कौन हैं फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ?

वर्ल्डवाइड चैनल एंड जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत संघर्ष 2 की सह निर्माता निवेदिता कुमार व कुलदीप श्रीवास्तव है। वहीं, फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। फिल्म में खेसारी लाल यादव, मेघाश्री, माही श्रीवास्तव, कृति यादव, सबा खान भी अहम रोल अदा करती हुई दिखाई दे रही है। संघर्ष 2 में सुशील सिंह, संजय पांडे, विनीत विशाल जैसे विलेनों से दो दो हाथ करते नजर आएंगे। फिल्म में अनूप अरोरा, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, वर्णय मल्होत्रा, जे नीलम,  रोहित सिंह (मटरू), पप्पू यादव, सुबोध सेठ, मनीष चतुर्वेदी, वैभव राय, अक्की, संजीव मिश्रा, यादवेंद्र यादव, ओपी कश्यप सहित कई कलाकार है।