विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज भी सलमान को याद है गर्लफ्रेंड के डॉगी का दिया वह दर्द

By Rahul soniEdited By:
Updated: Mon, 12 Jun 2017 07:15 PM (IST)

सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' ईद के मौके पर 23 जून को रिलीज़ होने वाली है।

आज भी सलमान को याद है गर्लफ्रेंड के डॉगी का दिया वह दर्द
आज भी सलमान को याद है गर्लफ्रेंड के डॉगी का दिया वह दर्द

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सलमान खान की प्रेम कहानियों की तो हमेशा ही चर्चाएं होती रही हैं। खास बात यह कि उनकी प्रेम कहानियां काफी लोकप्रिय भी रही हैं। सलमान की अधिकतर प्रेम कहानियां अधूरी रही हैं। उनकी प्रेम कहानी में हमेशा कोई न कोई ट्विस्ट आता रहा है। लेकिन एक प्रेम कहानी में तो ऐसा ट्विस्ट था, जिसमें उन्हें दर्द अपनी गर्लफ्रेंड ने नहीं, बल्कि उनके कुत्ते ने दिया था। जी हां, खुद सलमान ने एक इंटरव्यू में स्वीकारा है। 

उन्होंने बताया है कि उस वक्त वह 16 साल के थे और एक लड़की से प्यार करते थे। सलमान बताते हैं कि वह बहुत खूबसूरत लड़की नहीं थी, लेकिन उसमें कुछ बात तो थी जो उन्हें काफी खास लगती थी। लेकिन सलमान को इस बात का अनुमान नहीं था कि उस लड़की के पास एक कुत्ता भी है और वह कुत्ता उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करेगा। जी हां, सलमान ने खुद बताया कि उन्हें उस कुत्ते ने काट लिया था और उन्हें गहरा घाव हो गया था। सलमान मजाकिया अंदाज़ में कहते हैं कि उस लड़की के परिवार वालों को भी मैं पसंद नहीं था और न ही उसके कुत्ते को। यही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि खुद वह लड़की भी उन्हें अधिक पसंद नहीं करती थी। इसलिए उन्होंने उस रिश्ते को बहुत आगे तक बढ़ने ही नहीं दिया था। 

यह भी पढे़ं: बॉर्डर के बीस बरस: जेपी दत्ता के सरहद की ऐसी है बदनसीब कहानी

सलमान आगे बताते हैं कि उनका वह फर्स्ट लव बहुत जल्द ही खत्म हो गया था। उसके बाद कुछ दिनों तक वह दुखी रहे थे। लेकिन फिर वह मूव ऑन हो गये थे। फिलहाल वह इस प्रेम कहानी के पन्ने पलटने में खास दिलचस्पी नहीं रखते। बस इतना जरूर कहते हैं कि वह जहां भी होगी खुश ही होगी।