विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ने दीपिका पादुकोण को दिखाया 'ठेंगा'

By Edited By:
Updated: Thu, 20 Feb 2014 12:35 PM (IST)

भले ही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज के दिन बॉलीवुड की सबसे महंगी और व्यस्त हीरोइनों में से एक हैं। लेकिन सलमान खान ने इस अभिनेत्री को ठेंगा दिखा दिया है। जी हां चर्चा थी कि दीपिका सलमान और सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म की हीरोइन बनेंगी,

News Article Hero Image

मुंबई। भले ही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज के दिन बॉलीवुड की सबसे महंगी और व्यस्त हीरोइनों में से एक हैं। लेकिन सलमान खान ने इस अभिनेत्री को ठेंगा दिखा दिया है। जी हां चर्चा थी कि दीपिका सलमान और सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म की हीरोइन बनेंगी, लेकिन उनके व्यस्त शेडयूल को देखते हुए सलमान ने खुद ही उन्हें फिल्म में लेने से मना कर दिया है।

पढ़ें : सलमान नहीं आमिर संग रोमांस करेंगी दीपिका

सूत्रों ने बताया कि सलमान भी किसी व्यस्त हीरोइन को अपनी फिल्म में लेना भी नहीं चाहते हैं। सलमान ने कहा कि अपनी फिल्म की कास्टिंग तय करने वाले कोई नहीं है। उन्हें फिल्म की हीरोइन चुनने का कोई हक नहीं है। लिहाजा दीपिका को लेना या न लेना उनके हाथ में नहीं है।

पढ़ें : शाहरुख-सलमान का रिश्ता

इससे पहले ये चर्चा तेज हो गई थी कि दीपिका ही सलमान की हीरोइन होंगी। दीपिका ने सलमान के साथ ऑनस्क्रीन में काम करने की इच्छा जताई थी, लेकिन दीपिका की आगे की डेट्स दूसरी फिल्मों के लिए पहले से ही तय है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि वे फिल्म नहीं करेंगी। अब देखना है कि सलमान खान इस फिल्म में किसे चांस देते हैं। वैसे इस रोल के लिए सोनम कपूर के नाम की भी चर्चा है।