विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान अपने फैंस के लिए ये भी करने को तैयार

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 28 May 2015 11:15 AM (IST)

सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी है। खास तौर से हिंदी और ऊर्दू भाषा बोलने और पसंद करने वालों के लिए, क्‍योंकि अब वह इन भाषाओं में भी ट्वीट करते नजर आएंगे। जी हां, फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' का आधिकारिक पोस्‍टर जारी करने से कुछ घंटे पहले उन्‍होंने ट्वीट कर

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी है। खास तौर से हिंदी और ऊर्दू भाषा बोलने और पसंद करने वालों के लिए, क्योंकि अब वह इन भाषाओं में भी ट्वीट करते नजर आएंगे।

जी हां, फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का आधिकारिक पोस्टर जारी करने से कुछ घंटे पहले उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। वह जल्द ही इसकी शुरुआत करने वाले हैं।

अभी तक सलमान खान अंग्रेजी में ट्वीट लिखते आ रहे हैं, भले ही बात वो हिंदी (रोमन) में कहते हों। वैसे हिंदी में ट्वीट करने वालों में सबसे अव्वल नाम अमिताभ बच्चन का आता है। खैर, सलमान खान इन दिनों फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की वजह से सुर्खियों में हैं। शाहरुख खान ने सबसे पहले इस फिल्म में उनका फर्स्ट लुक जारी कर चौंका दिया था। उसके बाद आमिर खान भी पीछे नहीं रहे।

सलमान ने किया खुलासा, कब आने वाला है 'बजरंगी भाईजान' का टीजर

उन्होंने भी तुरंत अपने इस खास दोस्त का फर्स्ट लुक ट्वीट कर दिया और अब खुद सलमान खान ने भी इस फिल्म का आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने आज रात इस फिल्म का टीजर भी रिलीज होने की घोषणा की है। उनकी यह फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होने वाली है। कबीर खान ने इसे निर्देशित किया और करीना कपूर उनकी हीरोइन बनी हैं।

आमिर खान की 'पीके' चीन में भी कर रही बंपर कलेक्शन