विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ने ट्विटर पर सोनाक्षी का उड़ाया मजाक!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 14 Apr 2015 03:44 PM (IST)

ट्विटर पर सलमान खान के पांच साल पूरे हो गए और इसके लिए उन्‍होंने ट्वीट कर अपने भाई अरबाज खान के साथ-साथ सोनाक्षी सिन्‍हा को भी थैंक्‍स बोला। हालांकि सोनाक्षी सिन्‍हा को थैंक्‍स बोलने का उनका अंदाज थोड़ा अलग था। उनके इस ट्वीट पर उनके फैंस ने जमकर चुटकी ली।

News Article Hero Image

मुंबई। ट्विटर पर सलमान खान के पांच साल पूरे हो गए और इसके लिए उन्होंने ट्वीट कर अपने भाई अरबाज खान के साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा को भी थैंक्स बोला। हालांकि सोनाक्षी सिन्हा को थैंक्स बोलने का उनका अंदाज थोड़ा अलग था। उनके इस ट्वीट पर उनके फैंस ने जमकर चुटकी ली। सबसे पहले उन्होंने अपने भाई अरबाज खान के नाम ट्वीट किया, क्योंकि उनका मानना है कि उनकी वजह से उन्होंने ट्विटर ज्वाइन किया।

अरबाज के बाद सलमान ने एक और शख्स को भी थैंक्स बोला और वो हैं चुलबुली सोनाक्षी सिन्हा। मगर उन्होंने ट्वीट में सोनाक्षी को 'सोनाक्षी देवी' बना दिया। सोनाक्षी देवी ही नहीं, बल्कि 'दुबली पतली सोनाक्षी देवी'।

अब इधर जैसे ही सलमान ने सोनाक्ष्ाी को दुबली पतली सोनाक्षी देवी बनाया, उधर उनके फैंस ने इस पर चुटकी लेनी शुरू कर दी। एक के बाद उनके फैंस के ट्वीट्स की ढेर लग गई। अब देखना दिलचस्प होगा कि सोनाक्षी इस पर क्या कहती हैं!

वैसे सलमान ट्विटर पर पांच साल पूरे होने के लिए अपने फैंस को भी थैंक्स बोलना नहीं भूले। अपने एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'आप सब को भी थैंक्यू टू।' ऐसा कर उन्हाेंने अपने फैंस के दिल में अपनी जगह अौर मजबूत कर ली।

देखिए, आरसीबी की बस में ये क्या कर रहे हैं विराट-अनुष्का