विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान से सीखूंगा जादू: आसाराम

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 14 May 2015 02:38 PM (IST)

हिट एंड रन मामले में दोषी पाए गए बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर रेप के आरोपी आसाराम बापू ने एक बार फिर से निशाना साधा है। आसाराम ने सलमान पर उनको मिली जमानत को लेकर निशाना साधा है। रेप के मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट आए आसाराम लंबे समय

News Article Hero Image

मुंबई। हिट एंड रन मामले में दोषी पाए गए बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर रेप के आरोपी आसाराम बापू ने एक बार फिर से निशाना साधा है। आसाराम ने सलमान पर उनको मिली जमानत को लेकर निशाना साधा है।

सलमान की जमानत पर अब किरण बेदी ने उठाए सवाल

रेप के मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट आए आसाराम लंबे समय से जेल में बंद हैं और कई बार उसकी जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है। जब सुनवाई के बाद जेल वापस जाते हुए आसाराम से सलमान की जमानत पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'उसे 20 मिनट में जमानत मिल गई, मैं 20 महीने से जेल में हूं।'

इसके बाद आसाराम ने यह तक कह दिया कि वो सलमान से नसीहत लेंगे कि किस तरह जमानत ली जाए। आसाराम ने कहा, 'मैं सलमान से जादू सीखूंगा। लगता है हमने जमानत की स्पेलिंग में गलती कर दी।'

गौरतलब है कि 6 मई को मुंबई की सेशंस कोर्ट ने सलमान को हिट एंड रन में दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई थी। उसी दिन उन्हें हाईकोर्ट से दो दिन की अंतरिम जमानत मिल गई। इसके बाद हाई कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सलमान की सजा पर रोक लगा दी गई।

इससे पहले भी आसाराम ने सलमान को जमानत मिलने पर सवाल उठाए थे।

फिलहाल सजा पर रोक लगने के बाद सलमान कबीर खान की अगली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के लिए कश्मीर में हैं। उन्होंने हाल ही में वहां माइनस 2 डिग्री की कड़कड़ाती ठंड में शूट किया।

सलमान की सजा पर बोलने से बचे रणबीर, पर कहा...!

कबीर ने ट्विटर पर अपनी और सलमान की फोटो पोस्ट की और लिखा, 'माइनस 2 डिग्री....11700 फुट ऊपर। जोजी ला पास...कश्मीर।'

सोशल मीडिया पर अनुष्का को ये क्या कह गए युवराज!