विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छात्रों को सलाह के बाद Salman Khan ने सुबह 3 बजे किया क्रिप्टिक पोस्ट, दमदार बॉडी दिखाकर बोले- 'जो डर गया...'

Published: Sat, 25 Jul 2026 09:41 AM (GMT+05:30)

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) का सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट वायरल हो रहा है।

सलमान खान का लेटेस्ट पोस्ट हुआ वायरल। फोटो क्रेडिट- एक्स

सलमान खान का लेटेस्ट पोस्ट हुआ वायरल। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं। खुद को लेकर अफवाह उड़ाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने से लेकर छात्रों का समर्थन दिखाने तक... सलमान काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

हाल ही में एक बार फिर सलमान खान ने अपने एक क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह पोस्ट छात्रों का सपोर्ट करने के बीच आया है। 

सलमान खान ने दिखाया सिक्स पैक ऐब्स

60 साल के सलमान खान ने सुबह 3 बजे इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा पोस्ट किया है जिसे देख उनके चाहने वाले हैरान रह गए हैं, खासकर उनकी बॉडी देखकर। दरअसल, अभिनेता ने जिम से वर्कआउट के बाद अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह अपना सिक्स पैक ऐब्स दिखा रहे हैं।

डरने वालों को सलमान की दो टूक

सलमान खान की दमदार वाली बॉडी के साथ ही पोस्ट का कैप्शन भी ध्यान खींचने वाला है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सलमान खान डर गया... हम्म्म। जो डर गया वो मर गया।"

Salman Khan

सलमान खान का ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। लोग उनकी पर्सनैलिटी की तारीफ कर रहे हैं। 60 की उम्र में एक्टर का तगड़ा ट्रांसफॉर्मेश लोगों के होश उड़ा रहा है।

सलमान ने छात्रों का किया था समर्थन

सलमान खान का ये पोस्ट, उनके छात्रों को सपोर्ट करने के बाद आया है। देशभर में छात्र NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं। सलमान खान ने छात्रों को सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। बाद में उन्हें छात्रों को नसीहत देते हुए उन्हें घर लौटने की भी सलाह दी थी। 

सलमान खान की आगामी फिल्म

सलमान खान के पास आगामी फिल्मों की एक लंबी फेहरिस्त है जिसमें से वह फिलहाल वामशी पेडिपल्ली की अनटाइटल्ड एक्शन थ्रिलर पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में नयनतारा हैं। फिल्म की शूटिंग चल रही है। वहीं, उनकी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि भी रिलीज होनी है। पहले यह अप्रैल में आ रही थी, लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया। फिल्म इसी साल रिलीज होगी, लेकिन कब अभी तक डेट रिवील नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- 'PM एक्शन लेंगे, सभी बच्चे अब घर लौट जाएं...', छात्रों के प्रदर्शन पर फिर बोले Salman; सोनम वांगचुक को दी नसीहत

यह भी पढ़ें- छात्र आंदोलन के समर्थन में आए Salman Khan, बेहतर एजुकेशन सिस्टम की मांग, बोले- इसे राजनीतिक मत बनाओ