विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman-Sangeeta: ईद पार्टी में संगीता बिजलानी से इस अंदाज में दिखे सलमान खान, वीडियो वायरल

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Updated: Sun, 23 Apr 2023 04:55 PM (IST)

Salman-Sangeeta Video संगीता बिजलानी खान परिवार के हर फंक्शन में नजर आती है। सलमान और उनके बीच एक खास बॉन्डिंग है। इसी बीच अब दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसमे दोनों हंसी-मजाक करते नजर आ रहे है।

Salman Khan, Sangeeta Bijlani, Eid Party, Salman Khan And Sangeeta Bijlani, Salman Khan Eid Party
Salman Khan, Sangeeta Bijlani, Eid Party, Salman Khan And Sangeeta Bijlani, Salman Khan Eid Party

नई दिल्ली, जेएनएन। Salman-Sangeeta Video: शनिवार को ईद के मौके पर सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा ने अपने घर पर ईद पार्टी का आयोजन किया था। इस खास मौके पर तमाम सितारे पहुंचे थे।

सलमान खान, अरबाज खान, शहनाज गिल, पलक तिवारी, कंगना रनौत, इब्राहिम अली खान, तब्बू, कटरीना कैफ, कार्तिक आर्यन और संगीता बिजलानी। संगीता बिजलानी खान परिवार के हर फंक्शन में नजर आती है। सलमान और उनके बीच एक खास बॉन्डिंग है। इसी बीच अब दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे दोनों हंसी-मजाक करते नजर आ रहे है।

संगीता और सलमान का वीडियो

संगीता बिजलानी और सलमान खान की लव स्टोरी उन दिनों फिल्मी गलियारों में फेमस थी। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 10 साल तक डेट किया था। इतना ही नही ये दोनों शादी भी करने जा रहे थे, लेकिन आखिर वक्त में ये रिश्ता टूट गया। अब दोनों के बीच खास बॉन्ड है। दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं। अब बहन के यहां ईद पार्टी से भी दोनों का वीडियो आया है।

View this post on Instagram

A post shared by @varindertchawla

जहां भाईजान कुछ बात कह रहे हैं और उस पर संगीता उनके मुंह को बंद कराने की कोशिश कर रही हैं। उनके चेहरे पर अपना हाथ रख रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक ने कहा- इनकी ही वजह से सलमान खान ने आज तक शादी नहीं की। एक यूजर ने लिखा- पुराना प्यार।

ईद पर फैंस को दिया खास तोहफा

हर साल की तरह सलमान खान ने इस साल भी अपने फैंस को खास अंदाज में ईद की बधाई दी। एक्टर ने अपने मुंबई स्थित आवास के बाहर खड़े फैंस को अपनी बालकनी से ग्रीट किया। इस दौरान सलमान खान के पिता सलीम खान भी नजर आए। इससे पहले सलमान ने सुपरस्टार आमिर खान के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी, जिसमें दोनों बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे।

रिलीज हुई 'किसी का भाई किसी की जान'

21 अप्रैल को सिनेमाघरों में फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज हुई है। पर्दे पर फिल्म ने दो दिन में अच्छा खासा कलेक्शन किया है। फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम अहम भूमिका में नजर आए।