भारत में 7 Dogs इस दिन होगी रिलीज, धांसू टीजर में सलमान खान और संजय दत्त ने दिखाया स्वैग
7 Dogs Release Date: सलमान खान की इंटरनेशनल फिल्म 7 डॉग्स का धांसू टीजर जारी किया गया है जिसके साथ रिलीज डेट भी सामने आ गई है। ...और पढ़ें

7 डॉग्स की रिलीज डेट आई सामने। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) 26 साल बाद फिर से एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। चल मेरे भाई और साजन जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके सलमान और संजय की आगामी फिल्म 7 डॉग्स (7 Dogs) है।
7 डॉग्स एक इंटरनेशनल फिल्म है जिसमें सलमान खान और संजय दत्त भी अहम भूमिकाएं निभाने वाले हैं। मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म का टीजर भी आ गया है, साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है।
इंटरनेशनल फिल्म की झलक आई सामने
आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह के निर्देशन में बनी सऊदी अरब की एक्शन फिल्म 7 डॉग्स की कहानी एक इंटरपोल अधिकारी और एक अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ मिलकर काम करते हैं। फिल्म में फिल्म में अहमद एज, करीम अब्दल अजीज, मोनिका भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में सलमान खान जोहर की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि संजय दत्त रंजीत बने हैं।
हाल ही में फिल्म का टीजर सामने आया है जो एक्शन से भरपूर है। 51 सेकंड के टीजर में सलमान का लुक भी देखने लायक है। फिल्म में संजय दत्त दमदार अंदाज में दिख रहे हैं। टीजर को देख लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और कह रहे हैं कि वे इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बात करें रिलीज डेट की तो यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में 21 अगस्त को आ रही है।
सलमान खान की आगामी फिल्म
7 डॉग्स के अलावा सलमान खान भारतीय फिल्मों की भी तैयारी कर रहे हैं। वह वामसी की आगामी एक्शन थ्रिलर की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें नयनतारा उनके अपोजिट नजर आएंगी। वहीं, एक्टर की एक और फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) है जो इसी साल बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह अहम भूमिका निभा रही हैं। यही नहीं, उनका होस्टेड शो बिग बॉस 20 भी जल्द ही शुरू हो रहा है।