विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7 Dogs से Salman Khan और संजय दत्त की फिल्म का एक्शन सीक्वेंस हुआ लीक, फैंस बोले- 'ये क्रेजी है...'

Published: Sat, 30 May 2026 04:50 PM (GMT+05:30)

सलमान खान और संजय दत्त की अरबी फिल्म '7 डॉग्स' के एक्शन सीन वायरल हो रहे हैं, जबकि भारत में इसकी रिलीज बाकी है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बेल्जियम-मोरक्कन जोड़ी आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह निर्देशित अरबी फिल्म '7 डॉग्स' (7 Dogs) 27 मई, 2026 को इंटरनेशनली रिलीज हो चुकी है। फिल्म में करीम अब्देल अजीज, अहमद एज और मोनिका बेलुची मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा इसमें दो बॉलीवुड एक्टर्स सलमान खान और संजय दत्त ने कैमियो किया है।

यह फिल्म सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, बहरीन और ओमान में रिलीज हो चुकी है। भारत में '7 डॉग्स' अभी रिलीज होनी बाकी है, लेकिन सलमान और संजय दत्त के एक्शन सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। फैंस इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 7 Dogs Teaser: सलमान खान और संजय दत्त की इंटरनेशनल फिल्म का टीजर रिलीज, हॉलीवुड स्टार्स की चुरा ली लाइमलाइट

सुभाष घई ने किया मातृभूमि का रिव्यू

इस बीच, सलमान के पास दो फिल्में पाइपलाइन में हैं। आने वाले दिनों में वो मातृभूमि और वामशी पेडिपल्ली की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। मातृभूमि का निर्माण पूरा हो चुका है और हाल ही में सलमान ने सुभाष घई सहित फिल्म जगत की कुछ हस्तियों को यह फिल्म दिखाई है। घई ने सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू भी किया।

Salman (83)

घई ने मातृभूमि का रिव्यू करते हुए लिखा,"आज फूड स्क्वायर में अपने पसंदीदा निर्देशकों को एक साथ देखना बेहद खूबसूरत था। हमने अपूर्वा लखिया की फिल्म 'मातृभूमि' का रफ कट देखा, जिसमें मुख्य कलाकार सलमान खान और चित्रांगदा हैं। यह फिल्म भारत और चीन के सैनिकों की मार्मिक कहानी पर आधारित है, जिसमें उनके अपने राष्ट्रों और परिवारों के प्रति प्रेम को दर्शाया गया है। फिल्म में आपसी शांति और सम्मान का संदेश दिया गया है। हमें आमंत्रित करने के लिए प्रिय सलमान, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हम आपकी फिल्म 'मातृभूमि' की अपार सफलता की कामना करते हैं। हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।"

सलमान खान की आने वाली फिल्में

इस बीच, पैडिपल्ली की फिल्म में उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन फेज में है और यह ईद 2027 पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Salman Khan और संजय दत्त की The 7 Dogs का धमाकेदार ट्रेलर आउट, सालों बाद बड़े पर्दे पर मचाएंगे गदर