Salman Khan का चौंकाने वाला खुलासा, नहीं पढ़ते अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट; बोले - 'मैं तो लिखता...'
सुपरस्टार सलमान खान ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि उन्होंने अपने पूरे करियर में कभी अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। उन्होंने अपनी महंगी घड़ियो ...और पढ़ें
-1778901478519_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने अपने बॉलीवुड करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अब उन्होंने फिल्मों के चयन को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान, सलमान ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने पूरे करियर में कभी भी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है।
सलमान ने वैरायटी इंडिया के साथ खुलकर बातचीत की,जिसमें उन्होंने अपनी लाइफ और करियर के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस बातचीत का प्रोमो शुक्रवार को जारी किया गया, जिसने तुरंत ऑनलाइन प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित किया।
यह भी पढ़ें- जब हीरोइन को Salman Khan से पांच गुना ज्यादा मिली फीस, बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट रही थी 38 साल पुरानी फिल्म
स्क्रिप्ट नहीं पढ़ते सलमान खान
अभिनेता ने अपनी फिल्म निर्माण प्रक्रिया के बारे में खुलकर खुलासा करके कई लोगों को चौंका दिया, उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने पूरे करियर में कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। वीडियो में सलमान को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "मैंने अपने पूरे जीवन में कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। मैंने स्क्रिप्ट लिखी हैं, लेकिन मैंने उन्हें कभी पढ़ा नहीं।" बता दें कि इससे पहले भी सलमान ने हिंट दिया था कि वो स्क्रिप्ट पढ़ने के बजाया फिल्म का पूरी फील, ट्रीटमेंट और कॉमर्शियल अपील अच्छे से समझ लेते हैं।
-1778901993537.jpg)
किसकी महंगी घड़ियां पहनते हैं सलमान?
वीडियो में सलमान खान उन महंगी घड़ियों को लेकर भी चर्चा करते नजर आए, जिन्हें वह अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों और आयोजनों में पहने हुए दिखाई देते हैं। पिछले कुछ सालों में सुपरस्टार ने कई बार महंगी घड़ियां पहनकर सबका ध्यान खींचा है, जिनमें से कई की कीमत कथित तौर पर 1 करोड़ रुपये से अधिक है। इसी बारे में बात करते हुए सलमान ने हिंदी में कहा, "आप मुझे घड़ियां पहने हुए देखते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि वे घड़ियां मेरी हैं। ये मेरे दोस्त की हैं..."
-1778902025810.jpg)
सलमान खान की आने वाली फिल्म
सलमान जल्द ही 'मातृभूमि' में नजर आएंगे, जिसमें बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। मार्च तक इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था और खबरों के मुताबिक यह गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच हुए वास्तविक संघर्ष से प्रेरित थी। लेकिन अब इस प्रोजेक्ट ने एक नया मोड़ ले लिया है - इसका शीर्षक बदल दिया गया है, चीन और गलवान घाटी के संदर्भ हटा दिए गए हैं, और बताया जा रहा है कि टीम बड़े पैमाने पर रीशूट कर रही है।