यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इस सीन में सलमान खान को आई ऐश्वर्या राय की याद!
सलमान खान इन दिनों सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट सोमन कपूर हैं। हाल ही में इस फिल्म के एक सीन की शूटिंग हुई, जिसे देख सभी को सलमान और ऐश्वर्या राय के बीच फिल्माया गया एक

मुंबई। सलमान खान इन दिनों सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट सोमन कपूर हैं। हाल ही में इस फिल्म के एक सीन की शूटिंग हुई, जिसे देख सभी को सलमान और ऐश्वर्या राय के बीच फिल्माया गया एक सीन याद आ गया।

फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान डबल रोल निभा रहे हैं। एक किरदार में सलमान मूंछों के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों राजस्थान के उदयपुर में हो रही है। शूटिंग के दौरान सलमान और ऐश्वर्या की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का एक सीन याद आ गया।
इसे भी पढ़ें: सनी लियोन के बारे में ये क्या बोल गईं राखी सावंत!
फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में सलमान एक गाने 'आंखों की गुस्ताखियां माफ हों..' के दौरान ऐश्वर्या राय की चोटी पकड़े हुए नजर आते हैं। फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के एक सीन में भी सलमान, सोनम कपूर की चोटी पकड़ हुए नजर आएंगे। इस सीन की शूटिंग हाल ही में हुई। इस दौरान सभी को फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का सीन याद आ गया। सलमान खान को भी इस सीन के दौरान ऐश्वर्या राय की याद जरूर आई होगी।
