विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पालतू कुत्ते को याद कर भावुक हुए सलमान खान

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 20 Mar 2015 08:18 AM (IST)

कुत्‍तों को लेकर बॉलीवुड स्‍टार सलमान खान का प्यार जग-जाहिर है। बुधवार को उन्होंने ट्विटर पर अपने कुत्ते वीर की तस्वीरें पोस्ट की। सलमान वीर को याद करके काफी भावुक हो गए थे। दरअसल दो महीने पहले वीर की मौत हो गई थी। सलमान अपने कुत्‍ते वीर से काफी प्‍यार

News Article Hero Image

मुंबई। कुत्तों को लेकर बॉलीवुड स्टार सलमान खान का प्यार जग-जाहिर है। बुधवार को उन्होंने ट्विटर पर अपने कुत्ते वीर की तस्वीरें पोस्ट की। सलमान वीर को याद करके काफी भावुक हो गए थे। दरअसल दो महीने पहले वीर की मौत हो गई थी। सलमान अपने कुत्ते वीर से काफी प्यार करते थे।

ठीक होने के बाद काम पर वापस लौटी सोनम कपूर!

इस तस्वीर में वीर जमीन पर बिछे एक गद्दे पर लेटा है और सलमान उसे चूम रहे हैं। वीर के एक पैर में सलमान का ब्रेसलेट दिख रहा है।

सलमान ने वीर के पैरों की एक और तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, 'करीब दो महीने पहले वीर की मौत हो गई थी।'

पिछले दिनों सलमान को पता चला था कि वीर की तबीयत ठीक नहीं और ये सुनते ही सलमान अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग छोड़कर एक दिन के लिए राजस्थान से मुंबई आ गए थे।

कानूनी लड़ाई खत्म करेंगे साहिल और आयशा श्रॉफ!

सलमान के पास दो कुत्ते और थे जिनमें से एक का नाम माईजान और दूसरे का नाम माईसन था। 2009 में माईसन की मौत के कुछ महीनों बाद माईजान की भी तबीयत खराब रहने लगी थी और बाद में उसकी भी मौत हो गई।

कहा जाता है कि सलमान पहली प्रोडक्शन फिल्म 'चिल्लर पार्टी' उनके कुत्तों की याद में बनाई गई थी। इस फिल्म में कुछ बच्चे एक आवारा कुत्ते को बचाने के लिए नगर निगम तक से लड़ जाते हैं।

2011 में सलमान ने प्रीवेंशन ऑफ क्रूअल्टी टू एनिमल्स (बीएसपीसीए) के लिए बॉम्बे सोसाइटी को अपने दोनों कुत्तों की तस्वीरें डोनेट की थी ताकि जानवरों के हित के लिए जागरुकता फैलाई जा सके।

जानें, सनी लियोन से क्यों डरे हुए हैं ये एक्टर्स