विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan की इस हीरोइन की इवेंट में टूट गई सैंडल, सरेआम होना पड़ा शर्मिंदा

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 02 Mar 2023 03:31 PM (GMT+05:30)

Daisy Shah Video डेजी शाह (Daisy Shah) बुधवार शाम एक्ट्रेस मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुई । इस दौरान ...और पढ़ें

Daisy Shah, Actress Daisy Shah, Salman Khan, Daisy Shah trolled, Daisy Shah Video, Daisy Shah Heels Video
Daisy Shah, Actress Daisy Shah, Salman Khan, Daisy Shah trolled, Daisy Shah Video, Daisy Shah Heels Video

नई दिल्ली, जेएनएन। Daisy Shah Video: सलमान खान की हीरोइन डेजी शाह (Daisy Shah) काफी समय से फिल्मों से दूर है, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बुधवार शाम एक्ट्रेस मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुई।

इस दौरान एक्ट्रेस थोड़ी परेशान नजर आई। इसकी वजह थी उनकी सैंडल का इवेंट में टूट जाना। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे वह अपनी सैंडल की वजह से जमीन पर बैठी नजर आ रही हैं।

इवेंट में एक्ट्रेस की सैंडल ने दिया धोखा

इस वीडियो में एक्ट्रेस ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रही हैं। इसके साथ ब्लैक हील्स भी कैरी की हुई है। अचानक उनकी ब्लैक हील टूट जाती है और फिर वह सीढ़ियों पर बैठ जाती है। हालांकि डेजी शाह को देर बात अपने फुटवियर चेंज करके वापस इवेंट में लौटती है। इस वीडियो को देख यूजर्स खूब कमेंट्स कर रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यह भी पढ़ें- Rocket Boys Season 2 Release Date: इंतजार खत्म! इस तारीख को आ रहा 'रॉकेट ब्वॉयज सीजन 2', जारी हुआ टीजर

यूजर्स ने किए फनी कमेंट्स

एक ने लिखा- आपकी लाखों की चप्पल से अच्छी तो हमारी 100 रुपये वाली चप्पल है जो 1 साल चलती है। दूसरे ने लिखा- सस्ते जूते पहनोगी तो ऐसा ही होगा। तीसरे ने लिखा- सस्ता माल क्यों खरीदते हो। एक ने लिखा-चलो आप लोगों के साथ भी होता है ऐसा???? मुझे तो लगा था ये सब हम आम लोगों के साथ ही ये घटना घटती है।

डेजी शाह ने इन फिल्मों में किया काम

डेजी शाह ने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म जय हो से कदम रखा था। फिल्म तो हिट हुई लेकिन एक्ट्रेस का करियर को खास उड़ान नहीं मिली। डेजी ने बॉलीवुड की गिनी चुनी फिल्में ही की हैं, जिनमें जय हो के बाद हेट स्टोरी और रेस 3 जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके बाद एक्ट्रेस ने मराठी और बाकी भाषा की फिल्मों का रुख किया।

यह भी पढ़ें- लड़के को गर्लफ्रेंड से बदतमीजी करते देख गुस्से से बौखलाए तेलुगु स्टार Naga Shaurya, बीच सड़क पर किया ये काम